Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • हमें नहीं है किसी का खौफ, नहीं छोड़ेंगे शराब की ओवर रेटिंग
  • बागेश्वर

हमें नहीं है किसी का खौफ, नहीं छोड़ेंगे शराब की ओवर रेटिंग

RNS INDIA NEWS 08/11/2020
IMG-20201108-WA0012

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिकांत मिश्रा ने शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सादे भेष में मुख्यालय स्थित शराब की दुकान में पहुंचे और अनुज्ञापी और सेल्समैन को ओवररेटिग करते रंगे हाथों पकड़ कर लिया। मुकदमा दर्ज कराया। एसपी ने शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर डीएम को भेज दी है। बीते शनिवार की देर रात किसी ने फोन कर पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा को ओवररेटिंग की शिकायत की। फोन आते ही एसपी देर रात करीब 8 बजे मुख्यालय स्थित शराब की दुकान में पहुंच गए। सेल्समैन से उन्होंने दो शराब के अलग-अलग ब्रांडों के रेट पूछे। सेल्समैन ने तय रेट से 110 रुपये अधिक मांगा। उन्होंने पैसा दे दिया और शराब की दो बोतलें खरीद ली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को फोन किया। मौके से उन्होंने सेल्समैन सुंदर सिंह गढिया पुत्र राजेंद्र सिंह गढिया निवासी पोथिग, कपकोट को मौके पर से गिरफ्तार किया। आरोपित पर आइपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने अनुज्ञापी पूरन सिंह बिष्ट पुत्र हरक सिंह निवासी बड़ेत पर भी मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। रविवार को अनुज्ञापी को भी गिरफ्तार कर आइपीसी की धारा 420, 120बी व आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं में तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

दूसरी बार ओवररेटिंग में पकड़े गए : शराब की यह दुकान इससे पहले बीते 29 अक्टूबर को मुख्यालय स्थित शराब की दुकान के सेल्समैन व अनुज्ञापी पर कार्रवाई की गई थी। अब दूसरी बार दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ओवर रेट पर शराब बेचने पर सैल्समैन व लाईसेन्स धारक के विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम को ज्ञापन भेज गरुड़ आईटीआई को पुन: खोलने की मांग
Next: पुजारी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.