Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 15 की मौत
  • उत्तराखंड
  • चमोली

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 19/07/2023
rns featured image new

चमोली। उत्तराखंड के चमोली में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. अलकनंदा नदी के तट पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़े हादसे की खबर है. यहां करंट लगने से फौरी तौर पर 15  लोगों की मौत की सूचना है. वहीं, कई लोगों के झुलसने की सूचना है। घायलों को पीपलकोटी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं।  सीएम धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, झुलसे से करीब दस लोगों की मौत हुई है।
वहीं, झुलसे हुए कई लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उनके चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मीटर के तारों से फैला करंट
चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने आरएनएस संवाददाता को बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।
 चमोली जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने समाचार एजेंसी आरएनएस से बात करते हुए कहा कि 15 लोगों की मौत हुई है।  रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर भिजवाए गए हैं. वो भी कुछ देर में मौके पर पहुंच रहे हैं. वहीं, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि वो भी घटना की ज्यादा जानकारी ले रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंच सकते हैं और शाम तक मुआवजे का ऐलान हो सकता है।
चमोली के अलकनंदा नदी के तट पर बने नमामि गंगे के प्रोजेक्ट साइड पर एक ट्रांसफॉर्मर फट गया. हादसा इतना भयंकर था कि कई लोगों के करंट की चपेट में आने की खबर सामने आ रही है. यह हादसा चमोली के सीवर ट्रीटमेंट स्टेशन में हुआ है. बताया जा रहा है कि पहले एक व्यक्ति करंट की चपेट में आया था, उसे बचाने गए लोग भी करंट की चपेट में आ गए.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के प्रयासों से घनेली ग्राम के अन्तिम छोर में पहली बार पहुंची गैस की गाड़ी, ग्रामीणों ने जताया आभार
Next: गाय के साथ कुकृत्य मामले में द्वाराहाट में हिंदूवादी संगठन आक्रोशित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.