Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बढ़ती महंगाई ने मध्यम वर्ग का जीना किया दूभर: गीता मेहरा
  • अल्मोड़ा

बढ़ती महंगाई ने मध्यम वर्ग का जीना किया दूभर: गीता मेहरा

RNS INDIA NEWS 19/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव गीता मेहरा ने बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष व्यक्त किया है। प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि वर्तमान में दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि मध्यम वर्ग एवं गरीब वर्ग के सामने अपने परिवार का भरण पोषण करना तक मुश्किल हो गया है। दैनिक उपभोग की सभी वस्तुओं यथा खाद्यान्न, दालें, सब्जियों, दवाईयों, तेल, पेट्रोल, डीजल की कीमतें आज आम आदमी की पकड़ से बाहर होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रित कर जनता को राहत देने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। आज भाजपा सरकार की नाकामी के कारण मध्यम वर्ग एवं गरीब वर्ग परेशान है। आज किसी भी सब्जी का मूल्य पचास रूपये किलो से कम नहीं है। टमाटर एक सौ रूपये किलो से ऊपर चला गया है। ऐसे में कैसे मध्यमवर्गीय व्यक्ति अपने परिवार का भरण पोषण करेगा ये सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा कि इससे सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित हो रही हैं। इस बढ़ती महंगाई से उनकी रसोई का बजट बिगड़ गया है। गीता मेहरा ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित ना कर पाना स्पष्ट रूप से भाजपा सरकार की नाकामी है। उन्होंने कहा कि इस महंगाई को लेकर वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच में जाएंगी। विदित हो कि गीता मेहरा कांग्रेस की बेहद सक्रिय कार्यकत्री हैं तथा लगातार जनसरोकार के मुद्दे बड़े प्रभावी ढंग से उठाती रहती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 जुलाई
Next: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के प्रयासों से घनेली ग्राम के अन्तिम छोर में पहली बार पहुंची गैस की गाड़ी, ग्रामीणों ने जताया आभार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.