Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • लापता बच्चा देहरादून में मिला
  • रुद्रप्रयाग

लापता बच्चा देहरादून में मिला

RNS INDIA NEWS 18/07/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। मां की डांट से नाराज होकर चन्द्रापुरी से घर छोड़कर गायब हुआ 14 वर्षीय किशोर को देहरादून से सकुशल तलाश लिया गया है। घटना से डरे सहमें परिजनों ने बेटे को सकुशल मिलने पर पूर्व विधायक मनोज रावत, पुलिस प्रशासन और अपने-अपने स्तर से प्रयास कर रहे लोगों का आभार जताया है। बताया गया कि किशोर 17 जुलाई को घर से ट्यूशन के लिए निकला था। जब वह दिन ढल जाने के बाद भी घर नही आया तो परिजन बेहद परेशान हो गए। इसके बाद परिजनों ने अगस्त्यमुनि थाना में बच्चे के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही पुलिस सहित स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर बच्चे की खोजबीन तेजी से शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि किशोर को उसकी मां ने नहाने को लेकर डांट लगाई थी। जिस कारण वह नाराज हो गया था। थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि सदानन्द पोखरियाल ने बताया कि बच्चे को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था, जिससे नाराज बच्चा घर से एक हजार रूपये लेकर चुपचाप निकल गया। जांच में बच्चे को 17 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे करीब जवाहरनगर अगस्त्यमुनी और उसके बाद शाम 4 बजे करीब रुद्रप्रयाग बाजार में देखे जाने की बात सामने आई। जिसके बाद बच्चे के नीचे की ओर निकल जाने की सम्भावना प्रबल हो गई थी। पूर्व विधायक मनोज रावत के अथक प्रयासों से किशोर को देहरादून में बरामद कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष सहित छह पर केस दर्ज
Next: मोदी सरनेम मानहानि केस: राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 21 जुलाई को होगी सुनवाई

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.