Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • निराश्रित गोवंश हेतु गौ सदनों की स्थापना व संचालन को बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

निराश्रित गोवंश हेतु गौ सदनों की स्थापना व संचालन को बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 14/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निराश्रित गोवंश हेतु गौ सदनों की स्थापना व संचालन/एसपीसीए/गोट वैली योजना के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में दिनॉंक 31 जुलाई, 2023 तक सम्बन्धित विभाग ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विचरण कर रहे निराश्रित अलाभकारी गौवंश की गणना हेतु सर्वेक्षण कार्य समय से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि नवीन गौसदन शरणालय की स्थापना हेतु भूमि का चिन्हीकरण का कार्य समय से कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि गौसदनों का संचालन गैर सरकारी संस्थाओं के माध्यम से किया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम (एसपीसीए) के अन्तर्गत आवारा कुत्तों का बधियाकरण करने के मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बन्दरों के बधियाकरण किये जाने हेतु अपने विभाग से सम्बन्धित मशीन एवं उपकरणों की मरम्मत समय से की जाय ताकि बन्दरों का बधियाकरण किया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने गोटवैली योजना हेतु चयनित लाभार्थियों की सूची में सहमति प्रदान की। उन्होंने निर्देश दिये कि योजना का अतिशीघ्र क्रियान्वयन किया जाय ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 उदय शंकर, पुलिस उपाधीक्षक तिलक राम वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 14 जुलाई
Next: बिना पुलिस सत्यापन किराएदार रखने पर 04 मकान मालिकों के हुए चालान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.