Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के अंडरब्रिज को ब्लास्ट कर उड़ाया, आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई
  • राष्ट्रीय

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के अंडरब्रिज को ब्लास्ट कर उड़ाया, आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 02/07/2023
rns featured image new

मंदसौर (आरएनएस)। बड़ी खबर मध्य प्रदेश से है। यहां महत्वाकांक्षी परियोजना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के अंडरब्रिज को डिटोनेटर से ब्लास्ट कर उड़ाने का मामला सामने आया है। ये अंडरब्रिज मंदसौर जिले शामगढ़ इलाके में बनाया गया था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर रासुका के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि मामला मंदसौर जिले के शामगढ़ के ग्राम बनी का है। यहां से गुजर रहे भारतमाला परियोजना के तहत निर्मित महत्वाकांक्षी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे को विस्फोटक से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। मामले में दो आरोपियों सुल्तान सिंह व रमेशचन्द्र ओढ पर रासुका की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड के सीनियर हाईवे इंजीनियर नेमीचन्द्र सिंघाडिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गांव बनी के पास निकल रहे दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे (8-लेन ) पर बने अंडर ब्रिज (बॉक्स कल्वर्ट 515 / 1 आर) को विस्फोटक के माध्यम से विस्फोट कर सुल्तान सिंह ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।
पुलिस ने आरोपी पर धारा 427 भादवि 3/4 लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। विवेचना में पाया कि सुल्तान सिंह के साथी आरोपी रमेशचन्द्र ओढ जिसके पास उच्च विस्फोटक पदार्थ जिलेटिन को विस्फोट करने की मशीन (एयर क्रम्प्रेशर) है और किसी प्रकार का कोई लायसेन्स व वैध दस्तावेज नहीं है। दोनों आरोपियों ने देश की महत्वाकांक्षी परियोजना दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे (8-लेन) को विस्फोट कर क्षतिग्रस्त किया और राष्ट्र की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया है। यदि समय पर जानकारी नहीं मिलती और एक्सप्रेस वे आवागमन के लिए प्रारम्भ हो जाता तो अत्यधिक जान व माल का नुकसान होता। गंभीर अपराध पर दोनो को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्यूणी में टमाटर का कलेक्शन सेंटर खोलने की मांग
Next: ठग सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा दावा, केजरीवाल के पास दुबई में तीन फ्लैट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.