Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क
  • हरिद्वार

15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क

RNS INDIA NEWS 06/11/2020
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क 15 नवंबर से देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। पार्क प्रशासन ने पर्यटकों की सफारी के लिए 150 किमी का ट्रैक भी तैयार कर लिया है। सफारी के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पार्क प्रशासन अलग-अलग रेंज में सफारी करने के लिए प्रतिदिन 300 वाहनों को अनुमति देगा। पर्यटकों के निजी वाहन पार्क के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। अधिकृत वाहनों की बुकिंग करवाकर ही पर्यटक पार्क का आनंद ले सकेंगे। राजाजी पार्क में देश और विदेश से पर्यटक सैर करने पहुंचते हैं। हर साल पार्क 15 नवंबर से खुलता है 15 जून को बंद हो जाता है। सात महीने पार्क पर्यटकों से गुलजार रहता है। देशी पर्यटकों के लिए 150 और विदेशी पर्यटकों के लिए 550 रुपये प्रवेश शुल्क है।
पार्क खोलने की तैयारियां अंतिम चरण में: पार्क के वार्डन कोमल सिंह ने बताया कि पार्क खोलने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पार्क में कुल सात रेंज हैं। इनमें पांच रेंज में पर्यटक सफारी के लिए आते हैं। चीला और मोतीचूर रेंज पर्यटकों की पहली पसंद हैं। उन्होंने बताया कि सफारी के लिए 150 किमी का ट्रैक तैयार हो गया है। कुछ जगहों से काम चल रहा है। 10 नवंबर तक सभी काम पूरे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि सफारी के लिए ऑनलाइन एडवांस बुकिंग खोल दी गई है। हालांकि, अभी तक कोई बुकिंग नहीं हुई है। कोमल सिंह ने बताया कि पार्क खुलने की तैयारियों के साथ कर्मचारियों को अलर्ट जारी कर दिया है। सभी रेंजों में कर्मचारियों की गश्त बढ़ाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान हंगामा
Next: कार सवार दंपती स्मैक के साथ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.