Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून विवि में सरकारी प्रोफेसर की नौकरी का झांसा देकर 15 लाख ठगी
  • देहरादून

दून विवि में सरकारी प्रोफेसर की नौकरी का झांसा देकर 15 लाख ठगी

RNS INDIA NEWS 26/06/2023
rns featured image new

देहरादून। दून विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से करीब 15 लाख रुपये ठग लिए गए। निजी संस्थान के पूर्व प्रोफेसर ने दो आरोपियों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने खुद को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय दिल्ली में कार्यरत बताकर पीड़ितों को झांसे में लिया। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि नीरज अग्रवाल निवासी शांति विहार, अजबपुर कलां ने तहरीर दी। बताया कि वह निजी विवि में पूर्व में सहायक प्रोफेसर के पद पर नौकरी कर चुके हैं। दून विवि से 2019 में अर्थशास्त्र विषय के लिए एसोसिएट प्रोफेसर पद आवेदन मांगे थे। उन्होंने ने भी आवेदन किया। इस बीच पीड़ित का अपने पड़ोसी अर्जुन मखलोवा के जरिए परिचिय अनिल गुनियाल निवासी कांडाई, जिला पौड़ी गढ़वाल और प्रफुल्ल घनसाला से हुआ। आरोप है कि दोनों ने खुद को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में कार्यरत बताया। दोनों ने पीड़ित से उनके आवेदन में बारे में जानकारी ली और चयन कराने का झांसा दिया। इसके लिए 12 लाख रुपये में डील की। आरोप है कि पीड़ित ने छह लाख रुपये भी दे दिए। मई 2021 में लिस्ट जारी हुई तो पीड़ित का नाम नहीं था। दोनों आरोपियों से संपर्क करने पर वह फिर से पद नोटिफाई होने और भर्ती कराने का झांसा देते रहे। इसके बाद पीड़ित को पता लगा दोनों आरोपी जालसाजी करते हैं। वह इस तरह कई लोगों को ठग चुके हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने शिवपुर कोटद्वार निवासी बीर बाला नेगी से भी 3.50 लाख और अंतरिक्ष निवासी शिवपुर कोटद्वार से 5.30 लाख रुपये लिए हैं। आरोप है कि प्रफुल्ल घनशाला शिक्षा मंत्रालय दिल्ली में नौकरी करता है। जबकि, दूसरा आरोपी उसकी सह इस तरह का काम करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अर्टिगों रेजिडेंसी फ्लैट घपले में एक और मुकदमा दर्ज
Next: माउंटेन फिल्म फेस्टिवल में अंतिम दिन दिखाई चार फिल्में

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.