Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • माउंटेन फिल्म फेस्टिवल में अंतिम दिन दिखाई चार फिल्में
  • देहरादून

माउंटेन फिल्म फेस्टिवल में अंतिम दिन दिखाई चार फिल्में

RNS INDIA NEWS 26/06/2023
rns featured image new

देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में आयोजित तीन दिवसीय माउंटेन फिल्म फेस्टिवल के अंतिम दिन दर्शकों को चार विविध विषयों की फिल्में दिखाई गई। जिसे देखने अच्छी संख्या में फिल्म प्रेमी मौजूद रहे। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र, डॉ. द्विजेन सेन मेमोरियल कला केंद्र व सिनेमामार्ग फिल्म क्लब देहरादून की ओर से आयोजित फेस्टिवल को दर्शकों ने तन्मयता से देखा। फ़िल्म निर्देशक यूसुफ सईद व सामाजिक विचारक बिजू नेगी ने फिल्मों का परिचय व कथानक की जानकारी दी। स्वागत चंद्रशेखर तिवारी ने किया। महोत्सव में पहली फिल्म निर्देशक करिश्मा देव दूबे की ‘बिट्टू’ दिखाई गई। जो दो घनिष्ठ सहेलियों पर केंद्रित है। किसी स्कूल में विषाक्तता की एक दुर्घटना से उनकी दोस्ती पर ग्रहण लग जाता है। यह फिल्म ऑस्कर पुरुस्कार के लिए नामित हुई थी। दूसरी फिल्म ‘किनीबुडी’ का निर्देशक डैनी कुक ने किया। जो नारियल किसानों के जीवन संघर्ष की कहानी है। निर्देशक सेठ बॉएडेन की एन ऑबजेक्ट एट् रेस्ट 6 मिनट की एनीमेशन फिल्म है जिसमें मानव सभ्यता की प्रतिद्वंदिता दिखाई गई। अंत में निर्देशक सुब्रत साहू की ‘हो गई है पीर पर्वत की’ वृत चित्र में सतलुज घाटी में जल विद्युत परियोजना से पर्यावरण पर दुष्परिणाम को दिखाया गया। पर्यावरणविद डॉ.रवि चोपड़ा ने फ़िल्म निर्देशक सुब्रत कुमार साहू से इस फिल्म पर बात भी की। मौके पर डॉ. सविता मोहन, अनिल नौरिया, सुरेश उनियाल, प्रेम पंचोली, अरुण असफल, मनीष ओली, सुंदर सिंह बिष्ट, रामलाल, जेबी गोयल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून विवि में सरकारी प्रोफेसर की नौकरी का झांसा देकर 15 लाख ठगी
Next: लाभार्थियों को सम्मानित कर उनके साथ ली सेल्फी

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.