Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा दोबारा होगी, मेडिकल विवि के सिस्टम पर ये उठे सवाल
  • देहरादून

बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा दोबारा होगी, मेडिकल विवि के सिस्टम पर ये उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 13/06/2023
default featured image

देहरादून। बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के पेपर का पैटर्न बदले जाने के कारण छह हजार से ज्यादा छात्रों की फजीहत के बाद एचएनबी मेडिकल विवि ने 18 जून को दोबारा परीक्षा का फैसला लिया है। अब विवि के मॉनीटरिंग सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे अहम सवाल यह है कि प्रेस में पेपर छपने से पहले क्या किसी जिम्मेदार अफसर या विशेषज्ञ ने पेपर की जांच नहीं की कि यह पाठ्यक्रम एवं आईएनसी की गाइडलाइन के मुताबिक है या नहीं। पेपर का पैटर्न इस तरह बदला गया कि फिजिक्स और कैमेस्ट्री के सवाल ही नहीं पूछे गए और बॉयोलॉजी के 80 सवाल रख दिए।
जानकारों के मुताबिक इस तरह की परीक्षा कराने वाली संस्था पहले कई विषय विशेषज्ञों से सवाल या पेपर का सेट बनवाती है। विशेषज्ञों को भी यह जानकारी नहीं होती कि उनका सेट, सवाल परीक्षा में आएंगे या नहीं। विवि में कई स्तर पर इन सवालों या सेट में से फाइनल सेट तैयार किए जाते हैं। एक पेपर मॉडरेटर होता है, जो गोपनीय तरीके से पेपर की जांच करता है कि सही है या नहीं। उसे एक नहीं बल्कि दो या तीन पेपर दिए जाते हैं। आखिर में कौन सा पेपर आएगा यह बेहद गोपनीय होता है। वहीं, जिस सेट को छपने को भेजा गया, क्या विशेषज्ञ द्वारा उसे पाठ्यक्रम देखकर नहीं बनाया था। उधर, बीएससी नर्सिंग के पैटर्न के बदलवाने के साथ ही कुछ सवालों में भी कमियां पाई गई है। कई सेंटरों से इस संबंध में अपनी गोपनीय रिपोर्ट भेजी गई है। विवि के अफसर इस बिंदु पर भी जांच कर रहे हैं।
कुलपति प्रो0 हेमचंद्र पांडे एवं कुलसचिव प्रो0 एमके पंत ने कहा कि परीक्षा समिति की बैठक कर ली गई है। फिलहाल विवि का फोकस छात्रों के भविष्य पर है। उनकी दोबारा परीक्षा कराई जा रही है। पेपर तैयार करने एवं प्रकाशन की प्रक्रिया बहुत गोपनीय होती है। कई स्तर पर मॉनीटरिंग होती है। किस स्तर पर चूक हुई है। इस विषय की एक कमेटी विस्तृत जांच करेगी। उधर, बताया गया है कि विवि ने हाल ही में एक नई एजेंसी को तकनीकी सपोर्ट एवं पेपर प्रकाशन से अनुबंध किया है।

विवि में अफसर-कर्मचारियों का टोटा
मेडिकल विवि में अफसर और कर्मचारियों की भारी कमी है। नियमित कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक भी नहीं है। प्रभार के तौर पर व्यवस्था देखी जा रही है। सिस्टम मैनेजर, उप परीक्षा नियंत्रक, सहायक कुलसचिव, वैयक्तिव सहायक, लेखाकार, सहायक लेखाकार, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, स्टोर कीपर के 15 पदों पर दूसरे विभागों से 21 अप्रैल को आवेदन में मांगे थे। कुलपति प्रो। हेमचंद्र पांडे के मुताबिक प्रतिनियुक्ति के लिए ज्यादा आवेदन नहीं मिले हैं। भर्तियों के लिए शासन से भी पत्राचार किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गाजियाबाद में मकान में बने टेंट हाउस में लगी आग, मां बेटी की मौत
Next: मैं जा रही हूं, तुम दोनों……., दीवार पर खून से लिख नाबालिग ने की खुदकुशी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.