Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पेपर लीक मामले में ईडी की बिजनौर में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड केंद्रपाल के घर पर मारा छापा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पेपर लीक मामले में ईडी की बिजनौर में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड केंद्रपाल के घर पर मारा छापा

RNS INDIA NEWS 13/06/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में अलग-अलग जगह पर ईडी की रेड पड़ी है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाले को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। घोटाले में शामिल आरोपियों के घरों में ईडी की टीमें मौजूद हैं और कार्रवाई कर रही हैं। आरोपितों ने घोटाले से कमाया पैसा हवाला के जरिए भी लगाया था। प्रदेश के कई जिलों में ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है। देहरादून के दशमेश विहार में टीम पहुंची है। बता दें कि आरोपित हाकम सिंह रावत की प्रॉपर्टी दशमेश विहार में है।
पेपर लीक मामले में ईडी की टीम ने जसपुर के मौहल्ला जुलाहान व हाल मानुपर रोड प्रकाश रेजीडेंसी निवासी संदीप शर्मा के आवास पर सम्पत्ति की जांच हेतु कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने परिवार से जरूरी जानकारी भी इकट्ठा की।
बतादें कि सितंबर 2022 में एसटीएफ ने जसपुर के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में भी तीन आयुर्वेदिक और पैरामेडिकल कॉलेज हैं। उसने पेपर को गाजियाबाद के फ्लैलट में हल कराकर अभ्यर्थियों को मुहैया कराए थे।
आरोपित न्यायालय के आदेश पर इस समय जेल में बंद है। टीम ने मंगलवार प्रातः करीब 6 बजे उसके निवास पर पहुंचकर सम्पत्ति की जांच की व परिजनों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी प्राप्त की। समाचार लिखे जाने तक टीम आठ घंटे से पूछताछ व अपनी कार्रवाई में लगी हुई थी। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार केंद्रपाल फिलहाल सुद्धोवाला जेल में बंद है। मंगलवार सुबह ईडी ने मास्टरमाइंड केंद्रपाल के घर धामपुर में छापा मारा।

बिजनौर में केन्‍द्रपाल के घर पर पड़ा छापा
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में ईडी ने बिजनौर में बड़ी कार्रवाई की। मास्टरमाइंड केंद्रपाल के घर धामपुर में ईडी ने छापा मारा। केंद्रपाल के घर पर पेपर याद कराने के लिए सेंटर बनाया गया था। एसटीएफ ने पिछले साल केंद्रपाल को गिरफ्तार किया था।
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार केंद्रपाल फिलहाल सुद्धोवाला जेल में बंद है। ईडी की टीम मौके पर लोगों से सघन पूछताछ में जुटी है। बताया गया कि मुख्य आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर पंजाब नेशनल बैंक मंडी शाखा में पहुंच कर टीम ने बैंक अकाउंट और लॉकर खंगाला है। साल 2021 में उत्तराखंड में हुए पेपर लीक के मामले में धामपुर निवासी केंद्र पाल मुख्य भूमिका में था। करीब 8 महीने पहले एसटीएफ देहरादून ने उसे बिजनौर जेल से जमानत पर ले जाकर अपने यहां हिरासत में ले लिया था। केंद्र पाल तभी से देहरादून की एसटीएफ की हिरासत में बंद है। केंद्र पाल पर पेपर लीक कराने के बदले मोटी रकम कमाने के आरोप लगे थे। तभी एसटीएफ ने केंद्रपाल सहित अन्य आरोपियों की ईडी से संपत्ति जांच की मांग की थी। इस मामले में धामपुर निवासी सहारनपुर के जल संस्थान में तैनात जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा भी देहरादून की जेल में बंद है। ललित राज के घर पर आरोपियों ने परीक्षा केंद्र बनाकर दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा कराई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेस्टोरेन्ट से अवैध देसी शराब बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
Next: खनन में निवेश करने के नाम पर व्यक्ति से एक करोड़ हड़पे

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.