Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय में कुलपति आवास के साथ अन्य ब्लॉक बनेंगे
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय में कुलपति आवास के साथ अन्य ब्लॉक बनेंगे

RNS INDIA NEWS 07/06/2023
rns featured image new

नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय बादशाहीथौल की खाली पड़ी भूमि पर विवि कुलपति आवास के साथ अन्य ब्लॉक का निर्माण किया जाऐगा। विवि कुलपति ने ब्रिडकुल के इंजीनियरों के साथ बैठक कर विवि के आसपास की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इंजीनियरों से जल्द डीपीआर तैयार करने को कहा। कुलपति ने जुलाई माह से विवि मुख्यालय में रोजगार परख पाठ्यक्रम शुरू करने की बात भी कही है।
बुधवार को श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो.एनके जोशी के नेतृत्व में ब्रिडकुल के इंजीनियरों ने विवि मुख्यालय के आसपास खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। विवि कुलपति ने कहा कि विवि की खाली पड़ी भूमि पर विवि कुलपति आवास, एकेडमिक ब्लॉक, लाइब्रेरी रूम, सेमिनार हॉल, प्रयोगशाला आदि भवनों का निर्माण किया जाऐगा। एकेडमिक ब्लॉक को आधुनिक सुविधाओं युक्त, मल्टीपरपज हॉल,12 कमरों का अधिकारियों के लिये हॉस्टल के साथ ही दूरस्थ जगहों से आने वाले छात्रों एंव विवि कर्मचारियों के भोजन आदि की व्यवस्था हेतु कैंटीन को नये निर्माण में शामिल किया गया है। कुलपति ने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के इंजीनियरों से उक्त ब्लॉकों के निर्माण कार्यों की डीपीआर विवि को समय पर उपलब्ध करने को कहा, ताकि आगे की कार्यवाही हेतु डीपीआर को शासन को भेजी जा सके। कुलपति ने बताया कि जुलाई माह से विवि मुख्यालय में रोजगार परख पाठ्यक्रम शुरु किये जाऐंगे, जिनमें बीसीए, बीबीए, कृषि, स्केल डेपलमेंट, वाटर स्पोर्ट्स, होम स्टे फेसिलिटी एंड मैनेजमेंट एडवेंचर टूरिज्म आदि को संचालित कराये जाने हेतु विवि प्रशासन को निर्देशित किया गया है। मौके पर विवि रजिस्ट्रार खेमराज भट्ट, वित्त अधिकारी नीलू वर्मा, इंजीनियर हर्ष जैन, सचिन आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खस्ताहाल बनी है नैनबाग-घोड़ाखोरी मोटर मार्ग की स्थिति
Next: दिव्यांगों को स्वरोजगार से जोड़ने को चलाएं जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.