Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विवाहिता ने लगाया अपने 2 देवरों समेत 3 लोगों पर मारपीट कर दुष्कर्म करने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

विवाहिता ने लगाया अपने 2 देवरों समेत 3 लोगों पर मारपीट कर दुष्कर्म करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 04/11/2020
rns featured image new

काशीपुर। एक विवाहिता ने अपने दो देवरों समेत तीन लोगों पर मारपीट कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सन्यासीवाला निवासी एक विवाहिता ने रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी आठ जुलाई 2018 को ग्राम लक्ष्मीपुर खेड़ा सन्यासीवाला निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि उसका देवर उस पर गलत निगाह रखता था। अश्लील हरकतें करता था। उसकी शिकायत करने पर वह घर में झगड़ा कराता था। जनवरी में ससुराल पक्ष के लोगों ने गर्भवती को मारपीटकर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि बीती 14 अगस्त की शाम को वह अपनी बेटी को दवाई दिलाने के लिए जसपुर जा रही थी। सूरजपुर, दादूवाला के बीच में श्मशान घाट के पास उसके देवर, इमामुद्दीन और एक अन्य व्यक्ति ने उसकी बेटी को छीनकर उसके साथ मारपीट की। उसे झाडिय़ों में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाब से चोरी कार फर्जी नंबर प्लेट पर चलते पकड़ी
Next: वीपीडीओ ने डीपीआरओ से बताया जान का खतरा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

हर शनिवार रुद्रपुर नगर निगम में रहेगा ‘नो व्हीकल डे’

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रनसाली वन क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई, लकड़ी तस्करों की चार बाइक जब्त

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.