Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली करने का आरोप
  • देहरादून

समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 05/06/2023
rns featured image new

देहरादून। एनएसयूआई ने समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की फीस लेने का विरोध किया। कहा कि यह सरकारी पोर्टल है और इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद प्रवेश के लिए परीक्षा अलग से नहीं होनी है तो फिर शुल्क लेने का कोई औचित्य नहीं बनता। प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि सरकार ने विश्वविद्यालयों में प्रवेश पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल लांच किया है, जिसे शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति के रूप प्रचारित कर रही है। लेकिन पोर्टल पर पंजीकरण के नाम 50 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। पंजीकरण के लिए जो दस्तावेज मांगें जा रहे हैं, उनको अपलोड करने के लिए साइबर कैफे वाले 200 रुपये का शुल्क वसूल रहे हैं। पोर्टल में महाविद्यालय चयन के समय संबंधित कोर्स की फीस की कोई जानकारी नहीं दी गई है। किसी भी छात्र को प्राइवेट शिक्षण संस्थान एवं सरकारी शिक्षण संस्थान में फीस का अंतर मालूम नहीं होगा, जिससे कि वह भविष्य में प्रवेश लेने से वंचित रह सकता है। उन्होंने खामियों को देखते हुए पोर्टल के माध्यम से छात्रों के प्रवेश बंद करने की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, पूर्व प्रदेश सचिव एनएसयूआई अभय कैंतुरा, अनंत सैनी, पवन मंडोली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी डालने पर महिला पर केस
Next: आयुर्वेद के नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.