Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टौंस नदी में लापता हुए किशोर का शव बरामद
  • देहरादून

टौंस नदी में लापता हुए किशोर का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 04/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। दोस्तों संग लालढांग के पास टौंस नदी में डूबे किशोर का शव एसडीआरएफ और कालसी पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा किया। परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई रोककर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। शनिवार को देहरादून से नौ युवकों का एक दल लालढांग क्षेत्र में पिकनिक मनाने आया था। दिनभर पिकनिक मनाने के बाद युवकों ने शाम चार बजे टौंस नदी में नहाने की योजना बनाई। सभी टौंस नदी में नहाने लगे। तभी अचानक साकिर 15 पुत्र वहीद हसन निवासी भुड्डी थाना प्रेमनगर देहरादून टौंस नदी की तेज धारा की चपेट में आकर बहने लगा। कुछ दूर तक बहने के बाद अचानक वह लापता हो गया। जिस पर साकिर के साथियों ने कालसी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कालसी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन शनिवार देर रात तक साकिर का कोई पता नहीं लगा। रविवार को एसडीआरएफ व कालसी पुलिस ने फिर से अभियान चलाकर साकिर के शव को बरामद कर दिया। थानाध्यक्ष कालसी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि साकिर के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसडीआरएफ की टीम में मुख्य आरक्षी आशिक अली, रजत तोमर, प्रेमसिंह, सुशील सिंह व आशीष चौहान शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजय जड़धारी समेत कई विभूतियां होंगी गौरा देवी से सम्मानित
Next: पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.