Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • खैरालिंग मेला 6 व 7 जून को
  • पौड़ी

खैरालिंग मेला 6 व 7 जून को

RNS INDIA NEWS 30/05/2023
rns featured image new

पौड़ी। गढ़वाल मंडल के ऐतिहासिक खैरालिंग मेले का आयोजन 6 व 7 जून को होगा। इस बार भी मेला परिसर में निरीह पशुओं की बलि नहीं दी जाएगी। यहां पर साल 2006 से पशुबलि बंद कर दी गई है। इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते है। महादेव मंदिर में पहले जात के दिन थैर-रिठोली व मिरचोडा के ग्रामीणों द्वारा परंपरागत मण्डाण के साथ ध्वजाएं चढ़ाई जाएंगी। ऐतिहासिक खैरालिंग मेले के भव्य तैयारियों को लेकर जय खैरालिंग महादेव मंदिर समिति की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई। मंगलवार को समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह नेगी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विधायक, डीएम, सीएमओ, एसडीएम, एसएसपी व अन्य अधिकारियों से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विधायक द्वारा तात्कालिक रूप से मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर 10 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। साथ ही मेला परिसर तक सड़क मार्ग के डामरीकरण के लिए अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा पौड़ी को प्रागणन तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक द्वारा क्षेत्रीय सड़कों भट्टी गांव, नगर, चिलोली-किमोली-फल्दा, दलमोटा-सिलेथ मोटर मार्गों के सुधारीकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। समिति ने डीएम कार्यालय को दिए ज्ञापन में समिति ने पूर्व वर्षों की भांति मेले में सुरक्षा व्यवस्था करवाने के साथ ही स्वास्थ्य स्वच्छता व पेयजल व्यवस्था की मांग की है। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव विवेक नेगी, लक्ष्मण डुकलान, अरूण खर्कवाल, त्रिभुवन उनियाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीधारा में ग्रेस स्कूल के पास टूटे मार्ग से नीचे गिरने से बाल बाल बची कार
Next: पत्रकारिता दिवस पर अल्मोड़ा में हुआ गोष्ठी का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.