Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा की आवश्यक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अध्यक्षता में बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा की आवश्यक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अध्यक्षता में बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 26/05/2023
dm vineet tomar

अल्मोड़ा। रविवार 28 मई को आयोजित होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा की आवश्यक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए नामित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों /रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सौंपे गए परीक्षा केंद्रों पर जाकर सभी व्यवस्थाओं को परीक्षा से पूर्व देख लें साथ ही परीक्षा सामग्री का मिलान भली-भॉति कर लें।
उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि संघ लोक सेवा आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का भली-भांति पालन करें, तथा नियमानुसार परीक्षा संपन्न कराने की सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में लगे सभी कार्मिक समय से पूर्व अपने आवंटित परीक्षा केन्द्रों में पहुॅचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती पुलिस विभाग द्वारा की जाय। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर मुख्य शिक्षा कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम में सम्पर्क स्थापित किया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी परीक्षा केन्द्रों में मोबाईल व अन्य इलैक्ट्रानिक सामग्री का कलैक्शन सेन्टर स्थापित किया जाय।
उन्होंने बताया कि जनपद में इस परीक्षा हेतु कुल 07 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा समीप प्रधान डाकघर अल्मोड़ा, राजा आनन्द सिंह, राजकीय बालिका इण्टर कालेज समीप टैक्सी स्टैण्ड अल्मोड़ा, रैमजे इण्टर कालेज, अल्मोड़ा लाला बाजार, अल्मोड़ा इण्टर कालेज अल्मोड़ा विवेकानन्दपुरी वार्ड, एडम्स गर्ल्स इण्टर कालेज, नियर रानीधारा रोड, शारदा पब्लिक स्कूल नियर सर्किट हाउस एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय लोअर कैम्पस अल्मोड़ा परीक्षा केन्द्र है। इन सभी परीक्षा केंद्रों में 1907 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा 02 पालियों में आयोजित होगी। प्रथम प्रश्न पत्र परीक्षा प्रातः 9ः30 बजे से 11ः30 बजे एवं द्वितीय प्रश्न पत्र परीक्षा प्रातः 2ः30 बजे से 04ः30 बजे तक आयोजित होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी सी. एस. मर्ताेलिया, संघ लोक सेवा आयोग के उप कुल सचिव नन्द किशोर सहित नामित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट /रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘अंडरस्टैंडिंग मेंस्ट्रुएशन एंड सर्वाइकल कैंसर’ विषय पर अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला
Next: सेल्स एग्जीक्यूटिव रुपये का गबन कर फरार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.