Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/05/2023
03 (1)

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव कासमपुर बोड्ढाहेड़ी में गोकशी की तैयारी कर रहे आरोपी को पथरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। एसएसपी अजय सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर अधीनस्थों से घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने फरार आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।
शनिवार देर रात पथरी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव कासमपुर बोड्ढाहेड़ी के जंगल में गोकशी की जा रही है। सूचना मिलने पर पथरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस कुछ समझ पाती कि तभी आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम ने जवाब में फायरिंग की। परिणाम स्वरूप एक आरोपी के पैर में गोली जा लगी, जिसके बाद उसे पुलिस टीम ने दबोच लिया जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
इधर, आसपास के थाने कोतवाली की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। देर रात तक चली कांबिंग के बाद घटनास्थल से फरार हुआ दूसरा आरोपी हाथ नहीं आया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम जब्बार पुत्र जरीफ उर्फ नाई निवासी बोड्ढाहेड़ी कासमपुर है। उसके फरार साथी का नाम फरमान निवासी सुल्तानपुर लक्सर है। घटनास्थल से एक गाय, एक देसी तमंचा, कारतूस और गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। इस दौरान एसपी देहात एसके सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह समेत राजपत्रित अधिकारी, एसओ इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड कर फंसा युवक
Next: निर्वाण आश्रम में राजा हरिश्चंद्र तारामती का दृश्य निर्माण कराया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.