Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डिप्लोमा इंजीनियर 23 मई से शुरू करेंगे धरना प्रदर्शन
  • देहरादून

डिप्लोमा इंजीनियर 23 मई से शुरू करेंगे धरना प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 15/05/2023
rns featured image new

देहरादून। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर आंदोलन के दूसरे चरण का ऐलान कर दिया है। इसके तहत राज्य के सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर 23 मई से जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष एसएस चौहान ने बताया कि राज्य सरकार डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की मांगों पर कोई अमल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री, मुख्य सचिव के स्तर पर आयोजित हुई बैठक के बावजूद किसी भी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि शासन के अफसरों को पूर्व में किए गए वादे याद दिलाने के लिए महासंघ ने आंदोलन के पहले चरण के तहत लोनिवि और सिंचाई मुख्यालय के बाहर 12 मई तक धरना प्रदर्शन किया। लेकिन इसके बाद भी किसी मांग पर कार्रवाई नहीं की गई है। इसे देखते हुए डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने आंदोलन के दूसरे चरण का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के डिप्लोमा इंजीनियर 23 मई को गढ़वाल मंडल के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना और प्रदर्शन करेंगे। जबकि 24 मई को कुमांऊ मंडल के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 मई से 1 जून तक देहरादून में लोनिवि मुख्यालय और सिंचाई मुख्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। जबकि दो जून को सचिवालय घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर कार्रवाई न होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया जाएगा। चौहान ने बताया कि जब तक उनके प्रमोशन कोटा बढ़ाने जाने, तबादला एक्ट में संशोधन किए जाने, रिक्त पदों को भरे जाने, ग्रेड वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं होता उनका आंदोलन जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिने प्रेमियों को दिखाई अंतरराष्ट्रीय मूवी ‘लेमन ट्री’
Next: मंत्री अग्रवाल ने की जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत शहरी विकास विभाग अन्तर्गत नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में गतिमान निर्माणधीन कार्यों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.