Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डाकघर खाली करने के नोटिस पर जताया रोष
  • पौड़ी

डाकघर खाली करने के नोटिस पर जताया रोष

RNS INDIA NEWS 11/05/2023
default featured image

कोटद्वार। नगर निगम के अंतर्गत पदमपुर सुखरौ के पूर्व ग्राम प्रधान सी पी नैथानी सहित स्थानीय निवासियों ने पदमपुर सुखरौ स्थित पंचायत घर में संचालित हो रहे डाकघर को नगर निगम की ओर से खाली करने का नोटिस देने पर रोष व्यक्त किया है। इस संबध में स्थानीय जनता ने सीपी नैथानी के नेतृत्व में मेयर हेमलता नेगी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में उक्त डाकघर किराये के भवन पर अल्प सुविधाओं के साथ संचालित हो रहा था। वर्ष 2014 में ग्राम प्रधान निर्वाचित होने पर सी पी नैथानी ने उक्त डाकघर को समुचित सुविधाओं के साथ पंचायत भवन में स्थापित किया। वहां से निगम को तीन हजार रुपये मासिक किराया मिल रहा है। कहा कि ज्ञात हुआ है कि निगम की बोर्ड बैठक में उक्त पंचायत घर में संचालित डाकघर को खाली कराने का प्रस्ताव पास हुआ है। तत्पश्चात ही डाकघर को खाली करने का नोटिस दिया गया है, जो अव्यवहारिक है। केवल इसी पंचायत घर के लिए प्रस्ताव पास करना अनुचित है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम बनने के बाद से पूरे नगर निगम क्षेत्र के पंचायत भवन सूने पड़े हुए हैं। यहां पर चल रहे डाकघर से लालपुर, ध्रुवपुर, पदमपुर व सिमलचौड़ की जनता को लाभ पहुंच रहा था, लेकिन अब उक्त डाकघर को भी शिफ्ट करने का नोटिस जारी कर दिया गया है, जो किसी भी तरह से जनहित में नहीं है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर डाकघर कार्यालय को बिना किसी समुचित कारण के खाली कराया गया तो जन सहयोग से नगर निगम का घेराव किया जायेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में जीत सिंह रावत, चंद्रमोहन काला, दामोदर प्रसाद, सतपाल सिंह, एस एस रावत, गोकुल सिंह, भगत सिंह, विनय भारद्वाज, संदीप जखवाल, नितिन नेगी, अजय कोटनाला और गंभीर सिंह आदि लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उतरीं महिलाएं
Next: बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने पर वाद दायर

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

सोशल मीडिया पर मोहम्मद दीपक को जान से मारने की धमकी, दो लाख का इनाम घोषित

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

चारधाम यात्रा और कुंभ के लिए रेलवे पुलिस ने शुरू की तैयारी

RNS INDIA NEWS 08/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.