Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बीमा कम्पनी को 31.35 लाख का भुगतान करने का आदेश
  • ऊधम सिंह नगर

बीमा कम्पनी को 31.35 लाख का भुगतान करने का आदेश

RNS INDIA NEWS 11/05/2023
rns featured image new

काशीपुर। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सड़क दुर्घटना में मृत महिला के आश्रितों को 31.35 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। 31 जनवरी 2018 को काशीपुर निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी तेज प्रकाश अरोरा अपनी पत्नि रश्मि अरोरा और रिश्तेदार गुजरात निवासी डॉ. शांति स्वरुप, किश्नू सतारिया, बालकृष्ण मदान और चंचल मदान के साथ कार से नैनीताल घूमने के बाद वापस काशीपुर आ रहे थे। इसी बीच बेलगड़ नहर के पास कार तेज गति से होने के कारण सड़क किनारे खड़े माइलस्टोन से टकरा गई और नहर में जा गिरी। हादसे में कार में बैठी रश्मि अरोरा, तेज प्रकाश अरोरा, रिश्तेदार डॉ.शान्ति स्वरूप और किशनू सतारिया की मौके पर ही मौत हो गई। बालकृष्ण मदान और चंचल मदान गंभीर रूप से घायल हो गये । घटना की प्रथम सूचना रिर्पोट हिमांशु अरोरा ने कोतवाली रामनगर में दर्ज कराई थी। मृतका रश्मि अरोरा के पुत्र सागर अरोरा ने अपने अधिवक्ता कैलाश चन्द्र प्रजापति के माध्यम से मुआवजे का वाद जिला जज उधमसिंह नगर की अदालत में दायर किया। जिसे बाद में सुनवाई के लिए द्वितीय अपर जिला जज की अदालत में भेजा गया। अधिवक्ता द्वारा पेश की गई उच्चतम न्यायालय की नजीरों, तर्कों से सहमत होकर तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का परिशीलन कर न्यायालय ने इंश्योरेस कम्पनी को मृतका के आश्रितों को 31.35 लाख रुपये छह प्रतिशत ब्याज समेत भुगतान करने का आदेश दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर हुआ कार्यशाला का आयोजन
Next: कोटद्वार में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकें अधिकारी: ऋतु

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.