Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी
  • ऊधम सिंह नगर

ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 11/05/2023
rns featured image new

काशीपुर। एक युवती ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर एक कंपनी का मालिक बताते हुए ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर फर्जी एग्रीमेंट कर 11 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंडेश्वरी निवासी रत्नांगी पुत्री सतेंद्र चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सहपाठी होने के चलते उसकी कुमाऊं कालोनी, कचनलगाजी निवासी भारत उपाध्याय से जान पहचान थी। मार्च 2022 में भारत उपाध्याय ने उससे कहा कि वह और उसके पिता ऑनलाइन व्यापार करते हैं। तुम भी इसमें पैसा लगाओगी तो बहुत मुनाफा होगा। उसके पिता ने भी एक साल के अंदर रकम दोगुनी हो जाने और हर हफ्ते भारी मुनाफा और गिफ्ट भी मिलने का भरोसा दिलाया। 24 अप्रैल 2022 को उन्होंने खुद को क्यूनेट कंपनी का मालिक बताकर एक एग्रीमेंट साइन किया। भारत ने अपने और दिल्ली निवासी देवेंद्र खंडेलवाल के खाते में 11 लाख रुपये जमा करा लिए। यह रकम उसने गूगल पे और अन्य माध्यम से जमा करवाई। ट्रेनिंग के लिए आरोपी उसे दिल्ली और भोपाल भी ले गए। कहा कि आरोपियों ने आज तक उसे कोई मुनाफा नहीं दिया। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि आरोपी कंपनी के मालिक नहीं है। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काशीपुर में भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन 15 मई को
Next: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने वैवाहिक कार्यक्रमों की समस्या सुलझाई, दो घंटे में बदलवाया खराब ट्रांसफार्मर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.