Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • डंपर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

डंपर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

RNS INDIA NEWS 10/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। एनएच-74 पर मंगलवार को एक डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। बाइक डंपर के टायर में फंस गई और दंपति काफी दूर तक घसीटते रहे। हादसे के बाद चालक रेंगता हुआ डंपर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दंपति को निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति का उपचार जारी है। दिनेश वैद्य पुत्र सदानंद वैद्य निवासी जोशी कॉलोनी न्यूरिया पीलीभीत नमकीन बनाकर बेचने का काम करते हैं। वह अपनी पत्नी कविता के साथ वार्ड 3 चंदनगढ़ दिनेशपुर में अपने साढ़ू दुलाल पांडे के भाई मोरू पांडे की लड़की की शादी में आए हुए थे। वैवाहिक समारोह संपन्न होने के बाद मंगलवार को दिनेश और उनकी पत्नी कविता बाइक से वापस अपने घर न्यूरिया जा रहे थे। लगभग साढ़े 11 बजे रुद्रपुर रोड पर इंट्राक फैक्ट्री के सामने उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी चालक सड़क पर रेंगता हुआ डंपर छोड़ कूदकर भाग गया। इस कारण दंपति की बाइक काफी दूर तक डंपर के टायर के साथ रगड़ती चली गई। डंपर सड़क बीच डिवाडर से टकराकर स्वयं रुक गया। इसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक और दंपति को डंपर के नीचे से निकाला। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 36 वर्षीय कविता को मृत घोषित कर दिया। जबकि दिनेश का उपचार चल रहा है। हादसे का समाचार मिलते ही परिजन सीएचसी पहुंच गए। दिनेश के एक पुत्र और एक पुत्री है। वहीं घटना के बाद एनएच-74 पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सल्ट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज सोली में लगाई जागरूकता पाठशाला
Next: डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.