Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • देहरादून

कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 10/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। शेयर बाजार में निवेश के झांसे में साइबर ठगों ने रिटायर्ड कर्नल को अपना शिकार बनाया। उनसे करीब 11.20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की साइबर सेल में दी शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिमला बाईपास निवासी कर्नल सतेंद्र कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उन्हें वृतिका आनंद नाम की एक महिला ने संपर्क किया था। उसने खुद को वेंचुरा सिक्योरिटीज के सीईओ का असिस्टेंट बताया और शेयर ट्रेडिंग के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में तथाकथित एक्सपर्ट शेयर बाजार और आईपीओ में भारी मुनाफे का दावा करते। जालसाजों ने कर्नल सिंह को अपना बताया एप डाउनलोड कराया। विश्वास जीतने के लिए ठगों ने एक चाल चली। शुरुआती निवेश के बाद जब कर्नल ने जांचने के लिए एप से 5,000 और 100 रुपये की निकासी की तो वह पैसा तुरंत उनके बैंक खाते में आ गया। इससे उन्हें लगा कि एप असली है। इसके बाद उन्होंने मुनाफे के चक्कर में अलग-अलग तारीखों में करीब 12.75 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा कर दिए। एप पर कर्नल सिंह के खाते में मुनाफे के साथ कुल रकम करीब 64.95 लाख रुपये दिखने लगी। जब उन्होंने इसमें से 15 लाख रुपये निकालने की कोशिश की तो रिक्वेस्ट खारिज कर दी गई। ठगों ने शर्त रखी कि 200% मुनाफा होने के कारण पहले उन्हें 20% सर्विस फीस (करीब 11 लाख रुपये) अलग से जमा करनी होगी। कर्नल ने मुनाफे में से ही फीस काटने का आग्रह किया, लेकिन ठग नहीं माने और बाद में उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया। इसके बाद ठगी का पता लगने पर उन्होंने शिकायत की। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर सोमवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
Next: साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.