Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हत्या मामले में पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार
  • पौड़ी

हत्या मामले में पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/05/2023
handcuff arrest

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट गंगानाली में दो दिन पूर्व हुई नैन सिंह रावत हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है। इस मामले में मृतक की पत्नी पुष्पा रावत की ओर से पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। श्रीकोट गंगानाली में रविवार को नैन सिंह रावत का शव कमरे के अंदर बेड में पड़ा हुआ मिला था। मृतक की पत्नी पुष्पा रावत की ओर से इसे हत्या का मामला बताते हुए कोतवाली श्रीनगर में तहरीर दी गई। तहरीर में उन्होंने ललित मोहन जोशी, विक्रम भंडारी, रोबिन ध्यानी, सोनू धीमान एवं राजू पंत सहित एक अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में सोमवार को आईपीसी की धार 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपियों विक्रम सिंह भण्डारी (29), ललित मोहन जोशी (42) और रोबिन ध्यानी (34) तीनों निवासी श्रीकोट गंगानाली को गिरफ्तार किया है। कोतवाली निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में विवेचक रवि कुमार सैनी, एसएसआई संतोष पैथवाल, एसआई लक्ष्मण सिंह कुंवर, एसआई प्रवीणा सिदोला, मुख्य आरक्षी, दीपक मेवाड़, संजय कुमार, शंभू प्रसाद, पंकज शर्मा, गंगा सिंह, बचन सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा घाट पर नहा रही महिलाओं का वीडियो बनाता युवक पकड़ा
Next: बदरीनाथ मंदिर परिसर में क्यूआर कोड मामले में जांच शुरु

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.