Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • इन्शोरेंस में निवेश के नाम पर ठगी के आरोपी दिल्ली से पकड़े
  • पिथौरागढ़

इन्शोरेंस में निवेश के नाम पर ठगी के आरोपी दिल्ली से पकड़े

RNS INDIA NEWS 08/05/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। इन्शोरेन्स में निवेश के नाम पर 57 लाख से अधिक की ठगी के दो आरोपियों को एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस व एसओजी की टीम ने दिल्ली से पकड़ा है। पुलिस दोनों आरोपियों को यहां अपने साथ लाई है। सोमवार को एसपी सिंह ने यहां ठगी के दो आरोपियों की दिल्ली से गिरफ्तारी की जानकारी दी। कहा कि मनोज कुमार निवासी खतेड़ा ने एसडीएम पिथौरागढ़ कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने कुछ लोगों पर इन्शोरेन्स में निवेश के नाम पर 57,लाख 53 हजार से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। राजस्व विभाग में धारा 420 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। जो बाद में नियमित पुलिस को भेजा गया। एसपी सिंह बताया थानाध्यक्ष जाजरदेवल उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी को टीम गठित की गई। पुलिस व एसओजी टीम ने साइबर सेल की मदद से मामले में सन्नी कश्यप पुत्र रमेश कश्यप, एम-34 गली 13 ब्रह्मपुरी, थाना न्यू उस्मानपुर दिल्ली व राहुल श्रीवास्तव पुत्र राकेश श्रीवास्तव निवासी सी-240 गली न. 12 थाना न्यू उस्मानपुर दिल्ली को शनिवार वहीं से गिरफ्तार किया गया । आरोपियों से दो लैपटॉप,5 मोबाइल फोन तथा 9 सिम बरामद हुई हैं । दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस टीम पकड़कर यहां लाई है।
ये रहे शामिल:  गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मदन सिंह बिष्ट,प्रभारी साइबर सेल मनोज पाण्डेय ,प्रभारी एसओजी,सर्विलांस हेम तिवारी,हेड कांस्टेबल एसओजी भूपेन्दर,गोविन्द वर्मा, हेम चन्द्र, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार,मनोज कुमार, विपिन ओली, कमला तुलेरा रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिकित्सकों के आवासीय भवन निर्माण में निर्माण निगम ने की लापरवाही, दोषी अधिकारियों पर तत्काल हो कार्यवाही: बिट्टू कर्नाटक
Next: मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जनपद को दी 24 करोड़ 78 लाख 62 हजार की 20 विकास योजनाओं की सौगात

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.