Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में चल रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाई
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में चल रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाई

RNS INDIA NEWS 07/05/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। नगरपालिका बाड़ाहाट क्षेत्र के अंतर्गत अवैध अतिक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेन मार्केट के अंदर ही रामलीला ग्राउंड के पीछे मंच की दीवार से सटकर धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था। बिना नक्शा पास कराए अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम भटवाड़ी ने फिलहाल काम रुकवा दिया है। उत्तरकाशी शहर स्थित रामलीला मैदान के पीछे मंच की दीवार से सटकर कई दिनों से अवैध निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोग यहां चुपके से दुकानों का निर्माण कर रहे थे। जहां बकायदा मजदूर लगाए गए। अवैध निर्माण की जानकारी होने के बावजूद नगरपालिका प्रशासन मौन बैठा रहा। पिलर खड़े होने के बाद के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब इसकी शिकायत जिला प्रशासन को मिली तो एसडीएम भटवाड़ी चत्तर सिंह चौहान ने पालिका को मंच के पीछे निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए। एसडीएम के आदेश पर राजस्व उपनिरीक्षक ने भी मौके पर जाकर काम मुआयना किया था। एसडीएम चौहान ने बताया कि रामलीला ग्राउंड के बगल में अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। निर्माण कार्य पर रोक लगाई है। उधर, ईओ नगरपालिका ने निर्माण की शिकायत पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री प्रेमचंद पर कार्रवाई के लिए कोतवाली में प्रदर्शन
Next: पति के खिलाफ तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.