Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तीन हिंदू नामों के सहारे छिप रहा है गुड्डू मुस्लिम
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन हिंदू नामों के सहारे छिप रहा है गुड्डू मुस्लिम

RNS INDIA NEWS 27/04/2023
rns featured image new

हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र भी जानता है अच्छी तरह

प्रयागराज  (आरएनएस)। उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी गुड्डू मुस्लिम अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।अब बमबाज गुड्डू मुस्लिम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।जानकारी के मुताबिक अतीक का यह बमबाज हिंदू नामों के साथ फरारी काट रहा है। गुड्डू मुस्लिम हिंदू नाम रखकर अपनी लोकेशन बदल रहा है और एसटीएफ को चकमा दे रहा है। गुड्डू मुस्लिम फरारी के दौरान जिन तीन नामों का इस्तेमाल कर रहा है वह बबलू, सुरेंद्र कुमार और संदीप कुमार हैं।
जानकारी के मुताबिक गुड्डू मुस्लिम हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र भी अच्छी तरह से जानता है। इसी का फायदा उठाकर वह लगातार पुलिस और एसटीएफ को चकमा देने में कामयाब रहा है। पुलिस लगातार गुड्डू मुस्लिम तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
पुलिस को पता चला था कि गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन ओडिशा के बरगढ़ में थी। गुड्डू मुस्लिम लगभग 12 दिन से ओडिशा में छिपा हुआ था। गुड्डू मुस्लिम यहां कपड़े से भरा बैग छोडक़र फरार हो गया। यहां से पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम के सहयोगी राजा खान को भी हिरासत में लिया, जिसने खुलासा किया कि वह पुलिस की पकड़ में न आए इसलिए उसने दाढ़ी बढ़ा ली थी। इन फरारी के दिनों में उसने बबलू, सुरेंद्र कुमार और संदीप कुमार जैसे नामों का इस्तेमाल किया।
राजा खान ने पुलिस को बताया कि मेरठ, अजमेर, झांसी, नासिक और पुणे जैसी जगहों पर जाने के बाद अब गुड्डू मुस्लिम छत्तीसगढ़ भाग गया है। इसके अलावा गुड्डू मुस्लिम को जानने वालों ने दावा किया कि अतीक के पास उमेश पाल को मारने का कोई कारण नहीं था।गुड्डू ने ही पूरी हत्या की साजिश रची थी। सूत्रों ने बताया कि जब अतीक और उसका भाई अशरफ जेल में थे, तब उनका पूरा कारोबार गुड्डू मुस्लिम के हाथों में था और इस दौरान उसने कोयला आपूर्ति सहित कई व्यवसायों में चोरी-छिपे पैसा लगाया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समलैंगिक शादी में पत्नी कौन होगा, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पूछा
Next: बाघ प्रभावित क्षेत्र में 28 अप्रैल को भी बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.