Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मालिक के डेढ़ लाख रुपये हड़प कर दी लूट की फर्जी सूचना
  • हरिद्वार

मालिक के डेढ़ लाख रुपये हड़प कर दी लूट की फर्जी सूचना

RNS INDIA NEWS 31/10/2020
rns featured image new

रुडकी। मालिक के डेढ़ लाख रुपये लेकर वापस लौट रहे ट्रक चालक ने लूट की फर्जी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस रातभर दौड़ती रही। चालक पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उससे रकम बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कंट्रोल रूम को शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि नारसन क्षेत्र में बोलेरो कार सवार बदमाशों ने एक ट्रक चालक को तमंचे के बल पर आतंकित कर उससे करीब उससे करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली है। सूचना पर मंगलौर कोतवाली का प्रभार संभाले एएसपी हिमांशु वर्मा, एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत बदमाशों की तलाश में कांबिंग के निकले। मौके पर मौजूद ट्रक चालक से बदमाशों के संबंध में जानकारी ली लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले उनमें भी इस तरह की किसी घटना का कोई सुराग नहीं लगा। ट्रक चालक से ही अलग-अलग पूछताछ की तो उसके बयान विरोधाभासी रहे। उसने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से ट्रक मालिक के यहां काम कर रहा था। पैसे का लेनदेन भी वह करता है। शुक्रवार को दिन में उसने ऋषिकेश से कई लोगों से करीब डेढ़ लाख रुपये लिए थे। जिसमें से 2000 का ट्रक में डीजल भरवाया। बाकी पैसे हड़पने के लिए उसने लूट की फर्जी सूचना पुलिस को दी। मामले में ट्रक मालिक अंकुर यादव निवासी देवलोक कॉलोनी, हापुड़ ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चालक सोनू काफी समय से उसके यहां काम करता है। गुरुवार की शाम को इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर चालक गढ़वाल गया था। वापसी में ऋषिकेश के कुछ दुकानदारों से पैसे लेने को कहा था। आरोपी चालक सोनू निवासी नया गांव बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर उसके कब्जे 1.48 लाख रुपये बरामद कर लिए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसे दो चोरों की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा
Next: कोरोना के चलते नहीं होगा इस वर्ष मुवानी महोत्सव का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.