Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घर में घुसे दो चोरों की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा
  • हरिद्वार

घर में घुसे दो चोरों की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा

RNS INDIA NEWS 31/10/2020
rns featured image new

रुडकी। होटल कर्मचारी के परिजनों और ग्रामीणों ने घर में घुसे दो चोरों की जमकर धुनाई कर उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने चोरों से पूछताछ शुरू कर दी है। चोरी किए गए सामान को बरामद करने का प्रयास जारी है। सिविल लाइंस कोतवाली को आईआईटी परिसर स्थित सरस्वती कुंज निवासी सुधीर ने बताया कि उन्होंने केल्हनपुर में नया मकान बनाया है। फिलहाल मकान में सामान शिफ्ट किया जा रहा है। शुक्रवार को उन्होंने काफी सामान नये घर में रखा। उसके बाद ताला लगाकर वापस पुराने घर में आ गए। शनिवार सुबह परिजन मकान पर पहुंचे तो दो चोर बर्तन लेकर जाते हुए दिखाई दिए। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और ग्रामीणों की मदद से दोनों चोरों को पकड़ लिया। बंद मकान में चोरी करने से गुस्साए लोगों ने चोरों की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों चोरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। होटल कर्मचारी सुधीर ने बताया कि चोर घर से बर्तन, कपड़े, जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल समेट चुके हैं। सुबह चोर कुछ बर्तन लेकर फरार हो रहे थे। इस दौरान परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मकान से चोरी करने के आरोप में भारत नगर निवासी दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। चोरी किए गए सामान को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना वायरस की 12816 जांच रिपोर्ट के परिणाम आना बाकी, आज मिले 413 नए संक्रमित
Next: मालिक के डेढ़ लाख रुपये हड़प कर दी लूट की फर्जी सूचना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.