Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रशिक्षु आईएएस के दल के सामने में भिड़े लघु व्यापारी
  • हरिद्वार

प्रशिक्षु आईएएस के दल के सामने में भिड़े लघु व्यापारी

RNS INDIA NEWS 26/04/2023
Haridwar News

हरिद्वार। पचास प्रशिक्षु आईएएस का दल बुधवार को भ्रमण के लिए हरिद्वार पहुंचा। प्रशिक्षु आईएएस का दल जैसे ही पिंक वेंडिंग जोन के निरीक्षण पर पहुंचा तो वहां मौजूद लघु व्यापारियों के दो गुट आपस में उलझ गए। मामला इतना बिगड़ा कि प्रशिक्षु आईएस निरीक्षण आधे में ही छोड़ वापस हो गए। पचास प्रशिक्षु आईएएस बुधवार को हरिद्वार पहुंचे। प्रशिक्षु आईएएस के दल को पिंक वेंडिंग जोन, एसटीपी प्लांट, कूड़ा निस्तारण केंद्र और शिवालिक नगर पालिका का भ्रमण इस दौरान करना था। प्रशिक्षुओं के दल ने अपने भ्रमण की शुरुआत रोड़ी बेलवाला में नगर निगम द्वारा बनाए गए पिंक वेंडिंग जोन से की। इस दौरान लघु व्यापारियों के एक गुट ने प्रशिक्षु आईएएस का फूल बरसाकर स्वागत किया। लेकिन तभी लघु व्यापारियों के दूसरे गुट ने नगर निगम के अधिकारियों को यह कहकर घेर लिया कि इसकी सूचना उनको क्यों नहीं दी गयी। लघु व्यापारियों के एक गुट ने प्रशिक्षु आईएएस के सामने पिंक वेंडिंग जोन बनाने में जमकर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। लघु व्यापारियों के एक गुट की महिला नेत्री ने लघु व्यापारियों के नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। विवाद होता देख प्रशिक्षु आईएएस वापस लौट गए। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, सफाई निरीक्षक विकास चौधरी, श्रीकांत, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थी केन्द्रित होनी चाहिए : राज्यपाल
Next: गंगा घाट से यात्री के 50 हजार सहित सामान चोरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.