Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कुठालगेट में हाईटेक चेकपोस्ट का शुभारंभ
  • देहरादून

कुठालगेट में हाईटेक चेकपोस्ट का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/04/2023
rns featured image new

देहरादून। परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने शनिवार को कुठालगेट पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ चारधाम यात्रा के लिए बनाई गई हाईटेक चेकपोस्ट का शुभारंभ किया। परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने कहा कि चारधाम यात्रा में यात्रियों को इस बार बेहतर सुविधा दी जा रही हैं। चेकपोस्ट पर ज्यादा देर रुकने की जरूरत नहीं हैं। इसके लिए यमुनोत्री रूट पर कुठालगेट और डामटा, गंगोत्री रूट पर भ्रदकाली, बदरीनाथ-केदारनाथ रूट पर तपोवन चेकपोस्ट को हाईटेक बनाया गया है। यात्री वाहनों के ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए इस बार चालक कल्याण कोष बनाया गया है। इसमें पहले चरण में 50 लाख रुपये की धनराशि रखी गई। इससे ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए यात्रा रूट पर विश्राम और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। आरटीओ (प्रशासन) सुनील शर्मा ने बताया कि चेकपोस्ट पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। इसमें यात्री ट्रिप कार्ड समेत अन्य जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही एक रेस्ट रूम भी बनाया गया है, जिसमें बुजुर्ग यात्री कुछ देर के लिए आराम भी कर सकते हैं। इस मौके पर आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी, एआरटीओ विकासनगर मनीष तिवारी, एआरटीओ हरिद्वार रत्नाकर सिंह, एआरटीओ देहरादून राजेंद्र विराटिया आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: सांसद अजय टम्टा ने बेस अस्पताल का किया निरीक्षण, बेहतर चिकित्सा सुविधा देने को अधिकारियों को किया निर्देशित
Next: 130वीं एनिवर्सरी वाला मैसेज आए तो हो जाएं सावधान, पीएनबी ने ग्राहकों को किया अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.