Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 130वीं एनिवर्सरी वाला मैसेज आए तो हो जाएं सावधान, पीएनबी ने ग्राहकों को किया अलर्ट
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

130वीं एनिवर्सरी वाला मैसेज आए तो हो जाएं सावधान, पीएनबी ने ग्राहकों को किया अलर्ट

RNS INDIA NEWS 22/04/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शनिवार को अपने ग्राहकों को उसके नाम से प्रसारित किए जा रहे फर्जी संदेशों से संबंधित एक एडवाइजरी जारी की। बैंक ने कहा कि पीएनबी की 130वीं वर्षगांठ पर सरकारी वित्तीय सब्सिडी बताते हुए एक फर्जी संदेश डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है।
बैंक ने एक बयान में कहा, यह फर्जी संदेश है और पीएनबी ब्रांड नाम का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा है। कुछ मामलों में ये धोखाधड़ी पहचान की चोरी और वित्तीय घोटाले के प्रयास हैं।पीएनबी ने अपने ग्राहकों और आम जनता को सलाह दी कि ऐसे फर्जी संदेश प्राप्त करते समय सावधान और सतर्क रहें, विशेष रूप से जो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप जैसे अन्य चैनलों के माध्यम से प्रसारित होते हैं।
बैंक ने चेतावनी देते हुए कहा, एहतियाती कदम के रूप में हम अपने ग्राहकों से यह भी आग्रह करते हैं कि वे फोन कॉल या ईमेल के माध्यम से किसी भी गोपनीय/व्यक्तिगत/वित्तीय जानकारी का खुलासा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक को क्लिक/डाउनलोड न करें, भले ही वे वैध दिखाई दें। जैसे-जैसे भारत में डिजिटल बैंकिंग बढ़ती जा रही है, स्कैमर्स धोखाधड़ी वाले संदेशों की एक लहर के माध्यम से लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं।
प्रिय ग्राहक, आपका बैंक खाता आज निलंबित कर दिया जाएगा। निष्क्रिय होने से बचने के लिए अभी अपना केवाईसी/पैन अपडेट करें। अपडेट करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें जैसे संदेश लंबे समय से एसएमएस के माध्यम से प्रसारित किए जा रहे हैं। मुंबई में एक निजी बैंक के कम से कम 40 ग्राहकों ने एसएमएस के माध्यम से भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के बाद केवल तीन दिनों में लाखों रुपये खो दिए।
एसएमएस में उनसे अपने केवाईसी और पैन को अपडेट करने के लिए कहा जाता है। साथ ही धमकी भी दी जाती है कि ऐसा नहीं करने पर उनका बैंक खाता ब्लॉक कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुठालगेट में हाईटेक चेकपोस्ट का शुभारंभ
Next: वृक्षाबंधन अभियान से किया जाएगा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.