Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बाघ प्रभावित डल्ला गांव पहुंचे सांसद तीरथ
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

बाघ प्रभावित डल्ला गांव पहुंचे सांसद तीरथ

RNS INDIA NEWS 20/04/2023
rns featured image new

पौड़ी।  सांसद गढ़वाल एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को बाघ प्रभावित गांव डल्ला का दौरा किया और प्रभावित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। सांसद गढ़वाल ने डल्ला पहुंचकर वन विभाग के अफसरों से भी बातचीत की। बताया गया कि सुबह भी बाघ यहां दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि जब यहां बिजली चली जाती है तब रोशनी को लेकर परेशनी होती है। जिस पर सांसद ने डीएम पौड़ी को आस-पास के कम से कम 8 से लेकर 10 गांवों में सोलर लाइट लगाने को कहा। ग्रामीणों ने यहां सड़क बनाने की मांग भी रखी। जिस पर डीएम को इस बाबत कदम उठाने के लिए कहा गया। सांसद तीरथ सिंह रावत ने बताया कि डल्ला में प्रभावित परिवार से मुलाकात की गई। बताया कि यहां फॉरेस्ट के साथ ही पीआडी और होमागार्ड भी तैनात है। ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर व्यापक कदम उठाएं गए है। फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने के प्रयास कर रहे हैं। यहां गांव के घर भी दूर-दूर बने हैं। ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि यह पहली घटना है जबकि बाघ ने हमला कर जान ली हो। रिखणीखाल के डल्ला के बाद बाघ ने नैनीडांडा के भैडगांव में हमला किया था। जिसके कारण इस समूचे क्षेत्र में बाघ की दहशत बनी है। ग्रामीण चाहते है कि जल्द ही बाघ पकड़ लिया जाए। सांसद ने फॉरेस्ट अफसरों से भी आवश्यक जानकारी जुटाई और पूरी सकतर्कता बरतने को कहा। सांसद ने कहा कि यहां पूरा स्टाफ तैनात है सुरक्षा को लेकर सभी कदम उठाएं गए है। इस मौके पर जंगह बहादुर, उमेश त्रिपाठी, गोविंद सिंह, यतेंद्र नवानी सहित सांसद के निजी सचिव विजय सती भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विस्थापन की मांग को लेकर भल्डगांव के ग्रामीण धरना दिया
Next: एक्सपायरी 12 टिन रिफाइंड-150 किलो नमक नष्ट किया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.