Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • ओपीएस को लेकर कर्मचारियों ने पेंशन संवैधानिक मार्च निकाला
  • टिहरी

ओपीएस को लेकर कर्मचारियों ने पेंशन संवैधानिक मार्च निकाला

RNS INDIA NEWS 16/04/2023
rns featured image new

नई टिहरी। पुरानी पेंशन राष्ट्रीय बहाली आंदोलन के तहत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आहवान पर कर्मचारी संगठनों ने बौराड़ी बस स्टैंड से नव दुर्गा मंदिर तक पेंशन संवैधानिक मार्च निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने ओपीएस न दिए जाने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बस स्टैंड पर मार्च से पहले आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि ओपीएस उनका हक है। जिसे हरहाल में लिया जायेगा। रविववार को जिला मुख्यालय पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तमाम कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों सहित कर्मचारी जमकर गरजे। बस अड्डा बौराड़ी में बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए। यहां पर सभा कर वक्ताओं ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन न देकर उनका शोषण कर रही है। खुद पेंशन लेते हैं और कर्मचारियों को पेंशन की जगह टेंशन देने का काम सरकार कर रही है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हर हाल में ओपीएस लेकर रहेंगे। इसके लिए चाहे कितना ही उग्र आंदोलन क्यों न करना पड़े। कहा कि अगर सरकार ने ओपीएस लागू न की, कर्मचारी सरकार के खिलाफ होने केा मजबूर होंगे। जिसके बाद कर्मचारियों ने पेंशन संवैधानिक मार्च वृहत रूप से बौराड़ी बस अड्डे से गणेश व सांई चौक होते हुए नव दुर्गा मंदिर तक निकाला।
इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ओपीएस लागू करने की पुरजोर मांग की। इस मौके पर पुरानी पेंशन राष्ट्रीय बहाली आंदोलन के अध्यक्ष पूरण सिंह राणा, सचिव सुशील चंद्र तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सिंह असवाल, कार्यक्रम संयोजक अजबीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष मनमोहन पडियार, राजेश कुमार, विजय सिंह रावत, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर नेगी, प्राशिसंघ थौलधार ब्लाक के अध्यक्ष ओम प्रकाश डबराल, राजकीय शिक्षक संघ चंबा के अध्यक्ष अरविंद कोठियाल, शैलेंद्र रावत, अनूज कुमार, रविंद्र खाती, फुरकाना, गीता डबराल, रेशमा, नंदिन गुसांई, विजय पाल सजवाण, नीरज नौटियाल सहित दर्जनों मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाघ ने बुजुर्ग को मार डाला
Next: दुर्घटना में मासूम की मौत चार घायल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म, सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.