Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बाघ ने बुजुर्ग को मार डाला
  • पौड़ी

बाघ ने बुजुर्ग को मार डाला

RNS INDIA NEWS 16/04/2023
rns featured image new

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के तहत एक बुजुर्ग को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। बुजुर्ग शिक्षा विभाग से रिटायर थे और घर पर अकेला ही रहते थे। इससे पहले इसी रेंज के तहत कालागढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे डल्ला गांव में एक व्यक्ति को भी बाघ ने बीते गुरुवार को मार दिया था। इस बार बाघ का यह हमला करीब 30 किलोमीटर दूर हुआ है। बाघ के एक के बाद एक हमले के बाद इन क्षेत्रों में ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बीते चार दिन मे बाघ का यह दूसरा हमला हुआ है। ग्रामीणों ने बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग की है। मौके पर वन महकमे के साथ ही धुमाकोट पुलिस भी पहुंची। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्पनिल अनिरुद्ध ने बाघ की हमले की पुष्टि की है। बाघ के इस हमले की जानकारी रविवार को ही पता लगी। धुमाकोट के थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि भैडगांव(सिमली) में मौके पर जाकर जानकारी जुटाई गई। मृतक की शिनाख्त रणवीर सिंह नेगी 75 साल पुत्र स्व. गोपाल सिंह नेगी के रूप में हुई। बताया कि रणवीर सिंह का मकान गांव में बिल्कुल सुनसान जगह पर है और आस-पास पूरा जंगल भी है। शव घर से करीब 100 मीटर नीचे गधेरे के पास झाड़ियों से बरामद हुआ। अंदेशा लगाया जा रहा है कि बाघ ने बुजुर्ग को शनिवार को ही अपना निवाला बना लिया। बुजुर्ग इन दिनों अपने घर पर अकेले ही रहते थे लिहाजा हादसे की जानकारी नहीं मिल सकी। जब ग्रामीणों का पता चला कि बुजुर्ग घर पर नहीं है तो खोजबीन शुरू हुई। बताया कि उनका परिवार देहरादून में रहता है। परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। इधर, डीएफओ ने प्रभावित क्षेत्र में टीम तेनात करने कर गश्त करने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना
Next: ओपीएस को लेकर कर्मचारियों ने पेंशन संवैधानिक मार्च निकाला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से झुलसे कर्मचारी की मौत के मामले में पीएमएस का स्पष्टीकरण तलब

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.