Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में विधायकों के आपराधिक केसों पर सुनवाई शुरू
  • उत्तराखंड
  • न्यायालय

उत्तराखंड में विधायकों के आपराधिक केसों पर सुनवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 27/10/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में राजनीतिक शुचिता का अभियान हाईकोर्ट के दखल के बाद आखिरकार शुरू हो गया है। प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों समेत अन्य नेताओं के खिलाफ काफी समय से लंबित मामलों की समयबद्ध सुनवाई शुरु हो गई है। प्रदेश के 70 में से 24 विधायकों के खिलाफ मामले दर्ज हैं, जिनकी सुनवाई लटकी हुई थी। नैनीताल हाईकोर्ट ने 8 अक्टूबर को सभी जिला कोर्ट को आदेश जारी किया कि विधायकों के मामलों की सुनवाई 3 महीने में पूरी की जाए। इसके बाद सभी विधायकों पर चल रहे मामलों पर सुनवाई शुरू भी हो गई है। हाईकोर्ट के वकील रजत दुआ का कहना है कि हाईकोर्ट ने जिस तरह का आदेश निकाला है उसके अनुसार 8 जनवरी तक सभी विधायकों पर लगे आरोपों की सुनवाई होनी तय है। विधायकों के खिलाफ केस तेजी से निपटें इसलिए कोर्ट ने आदेश दिया है कि जिला कोर्ट हफ्ते में कम से कम 2 दिन केस की सुनवाई करें। बीजेपी के सबसे ज्यादा विधायकों पर केस दर्ज हैं, हालांकि यह भी सच है कि बीजेपी के विधायक सदन में सबसे ज्यादा हैं। हालांकि अनुपातिक रूप से भी बीजेपी के विधायकों पर केस ज्यादा दर्ज हैं। बीजेपी के 57 में से 19 विधायकों पर केस दर्ज हैं यानी एक तिहाई विधायकों पर केस दर्ज हैं। कांग्रेस के 11 में से 4 विधायकों पर केस दर्ज हैं। इनके अलावा एक निर्दलीय विधायक पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से वीसी के माध्यम से की बैठक
Next: सीएम ने किया वन विभाग मुख्यालय में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली का शुभारम्भ

Related Post

weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.