Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्य सचिव ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से वीसी के माध्यम से की बैठक
  • उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से वीसी के माध्यम से की बैठक

RNS INDIA NEWS 27/10/2020
02 (20)

कोविड वैक्सीन सेल को लेकर दिए कड़े निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान कोविड-19 वैक्सीन से संबन्धित टास्क फोर्स को लेकर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के सरकारी और गैर सरकारी हेल्थ केयर वर्कर्स का डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को कोरोना वैक्सीन सेल बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी और गैर सरकारी हेल्थ केयर वर्कर्स का डाटाबेस 28 अक्टूबर तक तैयार कर लिया जाए। बता दें कि, मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जनपद स्तर पर सीडीओ या एडीएम रैंक के उच्चाधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उनका कहना है कि डाटा कलेक्शन का कार्य समय से पूरा करने के लिए सभी जनपद अधिक से अधिक स्टाफ को शामिल करें और निर्धारित समय पर काम पूरा किया जाए। वहीं, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने कहा कि सभी जनपद कोविड-19 की रोकथाम के लिए लगातार प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को जागरूक करने हेतु लगातार प्रयास जारी रखें। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन होने के कारण बाजारों में विशेष तैयारियां की जानी चाहिए। इसके लिए इंडस्ट्रीज, ट्रेडर्स आदि से भी बात की गई है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए जनपद स्तर पर भी कोविड से बचाव के लिए विशेष प्रयास कर लिए जाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्यों को चिनूक हेलीकॉप्टर से भारी मशीनें पहुंचाना शुरू
Next: उत्तराखंड में विधायकों के आपराधिक केसों पर सुनवाई शुरू

Related Post

weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.