Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • व्यवस्थाएं जुटाने हेतु तीर्थपुरोहित, कारोबारी और स्थानीय लोग केदारनाथ रवाना
  • रुद्रप्रयाग

व्यवस्थाएं जुटाने हेतु तीर्थपुरोहित, कारोबारी और स्थानीय लोग केदारनाथ रवाना

RNS INDIA NEWS 11/04/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने में अब महज 14 दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में अपनी-अपनी व्यवस्थाएं एवं तैयारियों के लिए करीब सौ से अधिक स्थानीय लोग, कारोबारी एवं तीर्थपुरोहित केदारनाथ रवाना हो गए हैं। ताकि यात्रा सीजन शुरू होते ही तीर्थयात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सके। केदारनाथ धाम की यात्रा में स्थानीय व्यापारी, कारोबारी, होटल-लॉज संचालक सहित दुकानदारों का अहम रोल रहता है। मुश्किल हालात में तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड से लेकर केदारधाम तक बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराने में तीर्थपुरोहित, व्यापारी एवं स्थानीय लोग हमेशा तत्पर रहते हैं। यहीं कारण है कि केदारनाथ में इस सीजन में कपाट खुलने तक बुनियादी व्यवस्थाएं जुट जाए, इसके लिए स्थानीय लोग केदारधाम आवाजाही करने लगे हैं। हालांकि कुछ दिन पूर्व प्रशासन द्वारा केदारनाथ के मौसम को देखते हुए यहां आवाजाही प्रतिबंधित की थी किंतु अब यात्रा का समय नजदीक आने और धाम में स्थानीय लोगों द्वारा सुविधाएं जुटाने के लिए उन्हें आवाजाही करने की अनुमति दे दी गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि हर साल यात्रा शुरू होने से पहले स्थानीय लोगों द्वारा धाम में जरूरी सुविधाएं जुटाई जाती है। इसका तीर्थयात्री भी पूरा लाभ लेते हैं। स्थानीय लोग एवं तीर्थपुरोहित धाम में अपनी तैयारी एवं व्यवस्थाएं जुटाने के लिए धाम जाने लगे हैं। इधर, बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि कपाट खुलने में अब कम समय बचा है। ऐसे में धाम में लोगों की आवाजाही होने से ही यहां बर्फ भी पिघलने लगेगी। आस-पास के रास्ते चलने लायक होंगे। दुकानें सजनें लगेंगी और जरूरी सुविधाएं मिलने लगेंगी। उन्होंने बताया कि करीब सौ से अधिक लोग केदारनाथ धाम रवाना हो गए हैं। वहीं केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि स्थानीय लोग केदारनाथ जाने लगे हैं। रविवार और सोमवार को करीब 50 लोग धाम के लिए रवाना हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरकीदून घाटी में उमड़ रहे पर्यटक
Next: अल्मोड़ा: बैंक अधिकारी की सूझबूझ से जाली हस्ताक्षर कर दूसरे के बैंक खाते से हजारों रुपये हड़पने वाला जालसाज आया पकड़ में

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.