Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पुरानी पेंशन बहाली को संवैधानिक मार्च निकालेंगे कर्मचारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पुरानी पेंशन बहाली को संवैधानिक मार्च निकालेंगे कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 09/04/2023
ops old pension

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन (एनएमओपीएस) के बैनर तले 16 अप्रैल को संवैधानिक मार्च निकाला जाएगा। राजधानी में परेड ग्राउंड से कचहरी शहीद स्थल तक मार्च निकाला जाएगा। अन्य सभी जिलों में भी मुख्यालय पर कर्मचारी मार्च निकालेंगे।
एनएमओपीएस उत्तराखंड की धर्मपुर कार्यालय में हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव नीरज त्रिपाठी, प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्युली ने सभी से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस आंदोलन को जनांदोलन बनाने पर जोर दिया। कहा कि 16 अप्रैल के पुरानी पेंशन संवैधानिक मार्च में कई विभागों के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन लगातार अपना समर्थन दें रहे हैं।
अभी तक राजकीय शिक्षक संघ, राज्य संपत्ति वाहन चालक संघ, उत्तराखंड सचिवालय सहायक संघ, संस्कृत विश्वविद्यालय अध्यापक कर्मचारी संगठन, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट संघ, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, वाहन चालक संगठन के अलावा केंद्रीय कर्मचारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़े सभी संगठनों ने भी आंदोलन को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। वाणिज्य कर, आरटीओ और आबकारी विभाग के संगठनों की ओर से भी अपना समर्थन दिया गया है।
कर्मचारी और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाया जा रहा है। बैठक में प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी, हर्षवर्धन जमलोकी, प्रांतीय प्रचार मंत्री पुष्कर राज बहुगुणा, जगमोहन रावत, शांतुन शर्मा, हेमलता कजालिया, रूचि पैन्यूली, चन्द्र मोहन राणा, संजय तिवारी, उर्मिला दि्वेदी, सुमन लता नेगी, भगत सिंह चौहान, रामराज बंगारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुजफ्फरनगर का नाम बदलना चाहते हैं गिरिराज सिंह
Next: जब तक जनता को मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी तब तक चैन से नहीं बैठूंगा: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.