Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • गुलदार दिखाई देने से घास काट रही महिलाओं में हडकंप
  • पिथौरागढ़

गुलदार दिखाई देने से घास काट रही महिलाओं में हडकंप

RNS INDIA NEWS 26/10/2020
rns featured image new

पिथौरागढ़। चंडाक क्षेत्र के बडोली में गुलदार दिखाई देने से घास काट रही महिलाओं में हडकंप मच गया। महिलाओं ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घंटों क्षेत्र में खोजबीन करती रही, लेकिन गुलदार नहीं दिखा। वहीं ढूंगा के बिलड़ा में महिला को घायल करने के बाद गुलदार की सक्रियता बढ़ी है। क्षेत्र में गुलदार के पंजें के निशान मिले हैं। गुलदार के न पकड़े जाने से क्षेत्र में दहशत है। सोमवार को बडोली गांव में घास काट रही महिलाओं को गुलदार दिखाई दिया। समूह में होने के कारण वे गुलदार को भगाने में कामयाब हुई। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर गई। इस दौरान आसपास क्षेत्र में खोजबीन भी की गई, लेकिन गुलदार का कोई सुराग नहीं लगा। लंबा क्षेत्र होने के कारण गुलदार को खोजना वन विभाग के लिए मुसीबत बन गया है। एक स्थान पर गुलदार दिखाई देने की सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंच रही है। लेकिन कुछ देर बाद ही गुलदार दूसरे क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। टीम देर रात तक पपदेऊ व चंडाक क्षेत्रों के जंगल की खाक छान रही है। लेकिन अब तक गुलदार विभाग की पहुंच से दूर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वरोजगार योजना के तहत दस लोगों को 62,82,419 धनराशि कि सैद्धांतिक स्वीकृति
Next: तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाला

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.