Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कांग्रेस के सामने प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती दिग्गजों को साधने की
  • उत्तराखंड

कांग्रेस के सामने प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती दिग्गजों को साधने की

RNS INDIA NEWS 26/10/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने जा रही कांग्रेस के तमाम दिग्गजों को आगे एकजुटता के साथ कदमताल करनी होगी। पार्टी में गुटीय खींचतान की कोशिश हाईकमान को नागवार गुजरने जा रही है। ऐसी किसी भी हरकत पर इस बार चाबुक चलने के संकेत हैं। तीन दिनी दौरे पर मंगलवार को देहरादून पहुंच रहे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आने से पहले ही हाईकमान के संकेत सभी दिग्गजों तक पहुंचा दिए हैं। कांग्रेस के सामने प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती दिग्गजों को साधने की है। बीते विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पराजित होने के बाद तकरीबन हाशिए पर जाने के बावजूद प्रदेश में पार्टी क्षत्रपों ने इससे सबक नहीं लिया। अब तक साढ़े तीन साल का वक्फा गुजरने के दौरान शायद ही ऐसा कोई मौका रहा हो, जब दिग्गजों ने एकदूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने में कसर छोड़ी हो। इस अवधि में शहरी निकायों के चुनाव, लोकसभा चुनाव और फिर पंचायत चुनाव में भी एका नजर नहीं आई। यही नहीं पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर भी दिलों की दूरियां आड़े आती रही हैं। प्रदेश में पार्टी की इस गत को हाईकमान भी भांप चुका है। प्रदेश प्रभारी के रूप में देवेंद्र यादव की तैनाती को हाईकमान को मिले फीडबैक से जोडक़र ही देखा गया। यही नहीं नए प्रदेश प्रभारी ने भी उत्तराखंड का दौरा करने से पहले दिल्ली में प्रदेश के नेताओं से पहली मुलाकात में ही खींचतान और महत्वाकांक्षाओं से पार्टी को दूर रखने के संकेत दिए थे। दरअसल कांग्रेस अब किसी भी सूरत में उत्तराखंड में सत्ता वापसी के लिए ताकत झोंकने में कसर नहीं छोडऩा चाहती। इसके लिए संगठन से लेकर सभी स्तरों पर पार्टी को एकजुटता में पिरोने पर जोर है। देवेंद्र यादव बिहार चुनाव में तय भूमिका निभाने के बाद मंगलवार को उत्तराखंड का पहला दौरा कर रहे हैं। अपने तीन दिनी दौरे में वह सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के सियासी निहितार्थ हैं। इसे दिग्गजों को साधने और हाईकमान का संदेश देने की रणनीति के तौर देखा जा रहा है। इसके बाद कुमाऊं व गढ़वाल दोनों ही मंडलों के विधायकों, पूर्व विधायकों व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जिला व ब्लॉक इकाइयों से भी मुलाकात रखी गई है। ब्लॉकों में कांग्रेस को पहले से ज्यादा सक्रिय किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी से लौट रहे जवान की सडक़ हादसे में हुई दर्दनाक मौत
Next: मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.