Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य में बड़ी परियोजनाओं पर विशेषज्ञों ने उठाए सवाल
  • देहरादून

राज्य में बड़ी परियोजनाओं पर विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 26/03/2023
rns featured image new

देहरादून। चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर आयोजित जन सम्मेलन में पर्यावरण विशेषज्ञों ने राज्य में बड़ी परियोजनाओं और बड़े निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े किए हैं। अग्रवाल धर्मशाला में दून शहर एवं उत्तराखंड में विकास के नाम पर लाई जा रही बड़ी बड़ी परियोजनाओं से होने वाले संभावित खतरों पर चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जोशीमठ की त्रासदी के बाद भी विकास के नाम पर ऐसी नीतियों पर अमल किया जाना खतरनाक है। इनसे सीधे तौर पर स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे हैं। हमारे बुजुर्गों ने उन खतरों को पहले ही पहचान लिया था, लिहाजा चिपको जैसे आंदोलन ने जन्म लिया। दून की दोनों नदियों पर प्रस्तावित एलिवेटेड सड़क पर सवालों के घेरे में है। ऐसी अवैज्ञानिक परियोजनाओं से शहर में जलभराव, प्रदूषण और अन्य नई समस्याएं पैदा होगी। वक्ताओं ने मांग की कि किसी भी परियोजना को फाइनल करने से पहले सरकार जनता के सामने श्वेत पत्र लाकर स्पष्ट करे कि ऐसी परियोजनाओं की ज़रूरत क्या है। चर्चा में पर्यावरणविद रवि चोपड़ा, उत्तराखंड महिला मंच की निर्मला बिष्ट, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी नरेश नौडियाल, कुलदीप मधवाल, हिन्द स्वराज मंच के बीजू नेगी, चेतना आंदोलन की सुनीता देवी, पीपल्स साइंस मूवमेंट के कमलेश खंतवाल, विजय भट्ट, त्रिलोचन भट्ट, सर्वोदय मंडल के हरबीर सिंह कुश्वाहा, विजय शुक्ला ने विचार रखे। मौके पर राकेश पंत, गजेंद्र बहुगुणा, अशोक कुमार, प्रभु पंडित, राजेंद्र शाह, रामु सोनी, संजय साहनी, नरेश कुमार, सिकंदर कुमार, घनश्याम सिंह मौजूद रहे। सीपीआई, सीपीएम, समाजवादी पार्टी, सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा ने सभा का समर्थन किया। चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल ने संचालन किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एटीएम फ्रॉड का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार
Next: कार सवार प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

खत द्वार में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व जात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.