Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • विधायक किशोर ने सीएम से मांगी 140 सड़कें
  • टिहरी

विधायक किशोर ने सीएम से मांगी 140 सड़कें

RNS INDIA NEWS 26/03/2023
rns featured image new

नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विधानसभा के ब्लाक चंबा, जाखणीधार और नई टिहरी के निकटस्थ गांवों के लिए 561.06 किमी लंबी 140 सड़कों को स्वीकृत करने की मांग की है। विधायक की पहल पर सीएम ने इन सड़कों की प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्रावली भेजी है। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएम को अवगत कराया है कि टिहरी विधानसभा समीक्षा बैठक में भी इन सड़कों के औचित्य के संदर्भ में प्रस्तुतीकरण किया गया है। टिहरी बांध व होमस्टे के क्षेत्र में राज्य की आर्थिकी को सुपुष्ट आधार टिहरी दे सकता है। इसके लिए हर गांव को सड़क से जोड़ना जरूरी है। सड़कों के निर्माण की मांग की पत्रावली को लेकर सीएम कार्यालय के अनुसचिव जेपी बेरी ने विधायक किशोर को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया है कि 140 सड़कों की प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने को लेकर पत्रावली प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को प्रेषित कर दी गई है। जिसे लेकर अग्रिम कार्यवाही गतिमान है। सड़कों को लेकर विधायक ने बताया कि टिहरी विधानसभा के लिए 140 सड़कों का निर्माण करवाने के प्रयास तेज किए गये हैं। इन सड़कों के बनने से टिहरी विधासभा में पर्यटन, हॉस्पिटीलिटी और स्वरोजगार के क्षेत्र में अहम तेजी आयेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सर्राफा कारोबारी से ठगी करने वाले राजस्थान के गैंग को भेजा जेल
Next: ट्रेन से टैंक उतारते हुए सैन्य कर्मी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.