Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना संक्रमितों की मौत का कारण सरकार की अदूरदर्शिता: किशोर
  • उत्तराखंड

कोरोना संक्रमितों की मौत का कारण सरकार की अदूरदर्शिता: किशोर

RNS INDIA NEWS 23/10/2020
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कोविड-19 के सन्दर्भ में सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुये गम्भीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की अदूरदर्शिता, समयाकूल प्रबन्धन के अभाव तथा भ्रष्टाचार के कारण कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो रही है, जिसमें सबसे बड़ा कारण पर्याप्त ऑक्सिजन की अनुपलब्धता है। उपाध्याय ने कोरोना चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये कहा कि वे समुचित सुविधायें उपलब्ध न होने पर भी अपने प्राण संकट में डालकर कोविड-19 संक्रमितों की सेवा कर रहे हैं और उनके प्राण बचा रहे हैं। उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सरकार की कड़ी आलोचना करते हुये कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के कारण मौतों का ग्राफ निरन्तर बढ़ता जा रहा है। मीडिया में यह भी खबरें आ रही हैं कि सरकार द्वारा मौतों के आँकड़ों में हेराकृफेरी की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति निरन्तर बद से बदतर होती जा रही है। उन्होने कहा कि हम मेडिकल, पैरामेडिकल, टेक्नीशियन व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हर शख्स की भूरिकृभूरि प्रशंसा करते है, जो सुरक्षा उपकरणों और व्यवस्थाओं के अभाव में भी अपनी जान जोखिम में डालकर कोविडकृ19 से संक्रमित मरीजों की सेवा कर रहे हैं, उनको जीवन देने का ईश्वरीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत कोविड-19 के मरीजों के सेवा कर रहे वर्ग से बातचीत की साथ ही ठीक हुये संक्रमित लोगों से भी बातचीत की है। उन्होंने हमें चैंकाने और चिन्तित करने वाली बातें बतायीं कि अधिकतर मौतें पर्याप्त ऑक्सिजन उपलब्धन होने के कारण हो रही हैं। जबकि संक्रमितों को क्या इंजेक्शन और दवाईयां दी जा रहीं है, परिवारजनों व मरीज को जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे यह भी संदेह हो रहा है कि यहाँ के लोगों को गिन्नी पिग तो नहीं बनाया जा रहा, उन पर परीक्षण तो नहीं किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि कुछ लोगों ने शवों से अंग निकालने के भी संशय व्यक्त किये हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मवेशियों को लेने गई किशोरी पर गुलदार का हमला
Next: सीएम ने किया 12 योजनाओं का शिलान्यास व पांच योजनाओं का लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.