Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हैवानियत! सिर धड़ से अलग, काटे हाथ और फिर रेत में दफना दिया महिला का शव
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

हैवानियत! सिर धड़ से अलग, काटे हाथ और फिर रेत में दफना दिया महिला का शव

RNS INDIA NEWS 16/03/2023
default featured image

गढ़वा (आरएनएस)। झारखंड के गढ़वा में एक सिर कटी महिला की लाश मिलने से हडक़ंप मच गया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुड़मारा नदी के किनारे लाश को रेत में दबा दिया गया था। अपराधियों ने महिला के हाथ को भी काट दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, लाश का पता तब चला, जब कुछ ग्रामीण नदी की ओर शौच के लिए गए थे। ग्रामीणों ने देखा कि बालू की रेत के बाहर एक महिला का पैर निकला हुआ है, इसके बाद बालू हटाकर जब ग्रामीणों ने देखा तो वहां पर सिर कटी लाश थी। मृतक महिला ने मंगलसूत्र भी पहना हुआ था।
ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस नदी के किनारे पहुंची और शव को बरामद किया। हालांकि, मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने इस घटना के संबंध में अन्य थानों को भी जानकारी दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
दरिंदों ने महिला के साथ कहीं रेप की घटना को तो अंजाम नहीं दिया। पुलिस इस बात की भी आशंका जता रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है पहले महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया हो फिर शव को नदी के किनारे आकर दफना दिया हो। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत की असली वजहों के बारे में पता चलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सनकी बेटी की हैवानियत! तीन माह तक अलमारी में छिपाया मां का शव, पुलिस ने छापेमारी कर किया बरामद
Next: पत्नियों ने पति के साथ रहने के लिए हफ्ते में तीन-तीन दिन बांटे

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.