Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेना का जवान बताकर एक लाख रुपये ठगे
  • देहरादून

सेना का जवान बताकर एक लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 15/03/2023
default featured image

ऋषिकेश। सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर बाइक का विज्ञापन देख प्रतीतनगर का एक युवक ठग के झांसे में आ गया। अज्ञात ने सेना का जवान बताते हुए खुद को बाइक का मालिक बताया। खरीदारी के एवज में करीब एक लाख रुपये की रकम हड़प ली। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रायवाला पुलिस के मुताबिक आकिब पुत्र जुल्फिकार अली निवासी मुर्गी फार्म, प्रतीतनगर ने धोखाधड़ी को लेकर तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसने एक बाइक की बिक्री का विज्ञापन देखा। इसके बाद विज्ञापन में अंकित मोबाइल नंबर पर कॉल की। अज्ञात शख्स ने खुद को बाइक का मालिक बताते हुए सेना का जवान होने की बात कही। अज्ञात ने बाइक को ट्रांसपोर्ट के जरिए भिजवाने और बीमा कराने के नाम पर अलग-अलग दिन एक लाख 3 हजार तीन सौ रुपये ऑनलाइन बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा।
थाना अध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और आईटी ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अज्ञात की पहचान के लिए पुलिस की साइबर सेल की टीम की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विभाग ने भारत नेपाल सीमा से हटाया अतिक्रमण
Next: महाराज ने की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा, शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा
  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.