Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं से रुबरु हुआ दल
  • देहरादून

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं से रुबरु हुआ दल

RNS INDIA NEWS 13/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। नेशनल डिफेंस कॉलेज दिल्ली के एनडीसी 63 कोर्स के तहत 17 सदस्यीय दल उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और पर्यटन की संभावनाओं के अध्ययन को तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचा। सोमवार को दल में शामिल सशस्त्र बलों के ब्रिगेडियर, सिविल सेवा के संयुक्त सचिव, भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और मित्र देशों के अधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्णजयंती सभागार में आयोजित बैठक में जल संस्थान, यूपीसीएल, जल निगम, परिवहन विभाग, नगर निगम, लोनिवि, पुलिस समेत होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से दिल्ली से अध्ययन के लिए पहुंचे दल के सदस्यों ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। विभागीय अधिकारियों ने क्रमवार बाहरी प्रांतों से आने वाले तीर्थयात्रियों को मुहैया कराए जाने वाली बुनियादी सुविधाएं चिकित्सा, पानी, बिजली, शौचालय, परिवहन आदि की जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रजेंटेशन भी दिया। इस दौरान दल के सदस्यों ने विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। करीब दो घंटे चली बैठक में उत्तराखंड में पर्यटन की संभावनाओं का फीडबैक भी लिया। एसडीएम एसएस असवाल ने बताया कि दल में शामिल लोग उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में 13 से 17 मार्च तक चारधाम यात्रा और पर्यटन की संभावनाओं पर अध्ययन करेंगे। मौके पर नगर आयुक्त राहुल गोयल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, तहसीलदार डा. अमृता शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल शक्ति प्रसाद, जलकल अभियंता अनिल नेगी, एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी, यात्रा प्रशासन संगठन सचिव एके श्रीवास्तव, चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश पांडेय, एसडीओ अरविंद नेगी, जेई पिंकी चंद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एआरटीओ प्रशासन पर जबरन दबाव बनाने का लगाया आरोप
Next: त्यूणी-चकराता मार्ग पर दिखा गुलदार, दहशत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.