Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गर्भवती की मौत में फरार चल रहा अस्पताल संचालक गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

गर्भवती की मौत में फरार चल रहा अस्पताल संचालक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/03/2023
rns featured image new

काशीपुर। गर्भवती की मौत के मामले में नामजद चल रहे निजी अस्पताल के दूसरे संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा है। जबकि अब भी दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनकी भी तलाश में जुटी हुई है। ग्राम खमरिया निवासी रमेश अपनी पत्नी उषा का उपचार कराने के लिए चार मार्च को चीनी मिल के पास एक निजी अस्पताल में गया था। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों की लापरवाही से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। रमेश की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल के संचालक हर किशोर सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बीते दिनों हरकिशोर और शशि को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि शुक्रवार देर शाम घटना में लिप्त अंशुल को ग्राम नंदपुर, नरकाटोपा से गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस ने अंशुल को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, घटना में लिप्त शांति और मनप्रीत अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बाजपुर कोतवाली के एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया गर्भवती की मौत मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही फरार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 मार्च
Next: रास्ते में मृत बैल मिला, जांच जारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.