Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या

RNS INDIA NEWS 09/03/2023
rns featured image new

काशीपुर। होली में डीजे पर डांस के दौरान दो गुटों के झगड़े में चचेरे भाई को बचाने पहुंचे एक युवक की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  बुधवार को दिव्या कॉलोनी निवासी नरेश (26) पुत्र चंद्रपाल अपने चचेरे भाई खड़कपुर देवीपुरा निवासी कमल के यहां होली मिलने आया था। पास में ही कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान उनका आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। कमल बीचबचाव करने पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों व हॉकी से उसे पीटना शुरू कर दिया। इस पर नरेश अपने चचेरे भाई कमल को बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर भी हमला बोल दिया। हमले में नरेश गंभीर घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में नरेश ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर परिजन आक्रोशित हो गए और खड़कपुर देवीपुरा मुख्य मार्ग पर हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी परिजनों की नोकझोंक हो गई। हंगामा बढ़ता देख सीओ वंदना वर्मा भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने किसी तरह परिजनों को शांत किया। वहीं पुलिस ने पिता चंद्रपाल की तहरीर पर खड़कपुर देवीपुरा निवासी महेंद्र, बालकिशन पुत्र रामस्वरूप, विक्की पुत्र सुरेश, कंचन पुत्र गोपाल, विशाल उर्फ विक्की पुत्र ओमप्रकाश व दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ
Next: भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की शिक्षा व उनके पुनर्वास को अल्मोड़ा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.